गुरुवार, 30 अगस्त 2012

समसामयिक

# देश में पहली लोकसभा १७ अप्रैल १९५२ को गठित हुई थी . इसका पहला सत्र १३ मई १९५२ को बुलाया गया . जबकि राज्यसभा का गठन ३ अप्रैल १९५२ को किया गया . इसका भी  पहला सत्र १३ मई १९५२ को आहूत हुआ . भारतीय संसद की स्थापना को ६० वर्ष पूर्ण हो गए है .(संसदीय व्यवस्था के न कि संसद भवन के , संसद भवन का निर्माण अंग्रेजो द्वारा १९३१ में किया गया था )
# ३ मई २०१२ को भारतीय सिनेमा के शताब्दी वर्ष का प्रारंभ हुआ है , गौरतलब है कि ३ मई १९१२ को भारत कि पहली फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र  ' दादा साहब फाल्के द्वारा बनाई गयी थी .यह एक मूक फिल्म थी . भारत की पहली बोलती फिल्म ' आलामारा ' १९३१ में बनी थी .
#  शीघ्र ही भोजपुरी को संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल कर इसे संवैधानिक मान्यता दी जाएगी . ऐसा होने के बाद भारत में आठवी अनुसूची में शामिल होने वाली भाषाओ की संख्या २२ से बढ़कर २३ हो जाएगी . अभी शामिल भाषाएँ है - असमिया , बंगला ,बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी , कन्नड़, कश्मीरी , कोंकणी , मैथिली , मलयालम , मणिपुरी ,मराठी, नेपाली , ओडिया , पंजाबी , संस्कृत , संथाली , सिन्धी , तमिल . तेलगु  और उर्दू . 
 भारत में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएँ है - बंगला , तेलगु और तमिल 
# यूनेस्को की विश्व विरासत समिति ने १ जुलाई २०१२ को भारत के पश्चिमी घाट को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया है  . भारत में अभी तक २९ स्थल विश्व धरोहर  में शामिल है . विश्व के २५ 'हॉट स्थल " में से २ स्थल भारत में है . पश्चिमी घाट और पूर्वी हिमालय क्षेत्र . (हॉट स्थल - ऐसे क्षेत्र , जो प्रजातीय विविधता से परिपूर्ण हो , तथा संकतो के बाद भी यहाँ पर प्रजातियों की स्थानिकता उच्च रहती हो )

# जिनेवा (स्विट्जरलैंड ) स्थित यूरोपियन ऑर्गनाईजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सर्न ) द्वारा ४ जुलाई २०१२ को गोड पार्टिकल ( हिग्स बोसान ) नामक सूक्ष्म अणु खोज लेने के दावा किया है . इन्ही कणों को ईश्वरीय कण या ब्रम्ह कण कहा जा रहा है .    

बुधवार, 22 अगस्त 2012

प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन एवं संस्थायें


संयुक्त राष्ट्र संघ 
- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना २४ अक्तूबर १९४५ को हुई थी .
संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज एवं प्रतीक चिन्ह
- इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है , और इसके सदस्य देशों  की संख्या १९३ है. ( १९३ वा  सदस्य - दक्षिणी सूडान है, २०११ में शामिल हुआ   )
- अंग्रेजी, फ्रेंच , चीनी, अरबी और स्पेनिश संघ के कार्यालय की भाषाएँ है , जबकि कार्यकारी भाषाएँ अंग्रेजी और फ्रेंच है .
- संयुक्त  राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग :-
 १. महासभा 
 २. सुरक्षा परिषद्
 ३. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् 
 ४. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय 
 ५. न्यास परिषद् 
 ६ . सचिवालय 
- संयक्त राष्ट्र संघ के विशिष्ट अभिकरण :- 
-संयुक्त राष्ट्र शिक्षा , विज्ञान तथा सांस्कृतिक  संगठन ( UNESCO )
 स्थापना - नवम्बर -१९४६
मुख्यालय - पेरिस (फ़्रांस ) 
-अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक ( विश्व बैंक )
 स्थापना  - १९४५
मुख्यालय- वाशिंगटन  डी ० सी ० ( संयुक्त राज्य अमेरिका )
-अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 
स्थापना - दिसंबर १९४५
मुख्यालय- वाशिंगटन  डी ० सी ० ( संयुक्त राज्य अमेरिका )
-  संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शिशु आपात कोष ( यूनिसेफ )
 स्थापना - १९४६
 मुख्यालय - न्यूयार्क  ( संयुक्त राज्य अमेरिका )
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन 
स्थापना  - १ अप्रैल १९१९
 मुख्यालय - जेनेवा (स्विट्जरलैंड )
- खाद्य एवं कृषि संगठन
स्थापना - १९४५
मुख्यालय - रोम (इटली )
- अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा अभिकरण (IAEA  ) 
स्थापना- जुलाई १९५७
मुख्यालय - वियना (ऑस्ट्रिया )
विश्व  व्यापार संगठन  
 स्थापना- १ जनवरी १९९५
मुख्यालय -  जेनेवा (स्विट्जरलैंड )
 विश्व स्वास्थ्य संगठन
स्थापना - १९४८
मुख्यालय - जेनेवा (स्विट्जरलैंड )
विश्व मौसम विज्ञान संगठन 
स्थापना - १९५०
मुख्यालय - जेनेवा (स्विट्जरलैंड )
विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन 
स्थापना - 1967
मुख्यालय -जेनेवा (स्विट्जरलैंड )
अंतर्राष्ट्रीय शरणार्थी संगठन 
स्थापना - १९५०
मुख्यालय - जेनेवा (स्विट्जरलैंड )   


 विश्व के वर्तमान महत्वपूर्ण अधिकारी 

मंगलवार, 7 अगस्त 2012

नवीन महत्वपूर्ण जानकारी

चन्द्रयान - २ :- वर्ष २०१३ में सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र से 'चंद्रयान -२ ' के प्रक्षेपण की तैयारियां भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान केंद्र (इसरो ) द्वारा की जा रही है . इसके सफल होने पर भारत भविष्य में मानव को चाँद पर सफलतापूर्वक उतार सकेगा . चंद्रयान-२ पर लगभग  425 करोड़  की लागत आयेगी . चंद्रयान -२ प्रोजेक्ट के हेड डॉ. अन्नादुरै माईलस्वामी है
शेन्झौउ -८  :- शेन्झौउ -८ उस मानव रहित अन्तरिक्ष यान का नाम है , जिसे गत 1 नवम्बर  २०११ में चीन ने गोबी मरुस्थल में स्थित जियुकन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से  प्रक्षेपित किया है . यह अन्तरिक्ष में ठहरने वाला अन्तरिक्ष यान है . 
डिजाइनर मिल्क - राष्ट्रिय डेयरी शोध संस्थान , करनाल (हरियाणा ) के   वैज्ञानिको ने स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद डिजायनर मिल्क तैयार कर लिया है . सामान्य दूध में फैट और लैक्टोज की मात्रा स्वास्थ्य के लिए हानिकर होती है . डिजायनर मिल्क में फैट की मात्रा कम होगी और प्रोटीन ज्यादा होगा . 
नूरी :-  राष्ट्रिय डेयरी शोध संस्थान , करनाल (हरियाणा ) के   वैज्ञानिको ने पश्मीना भेड़ का दुनिया का पहला क्लोन तैयार किया है . जिसका नाम 'नूरी ' रखा है . गौरतलब है , कि इसी संस्थान ने कुछ समय पूर्व विश्व की पहली क्लोन भैंस 'गरिमा' को भी तैयार किया था . 
सागा २०२० :- यह देश का अब तक सबसे  तेज गति वाला सुपर  कम्प्यूटर  है , इसके निर्माण में इसरो ने विशेष योगदान दिया है . और इसे विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में सतीश धवन सुपर कम्प्यूटिंग फेसिलिटी द्वारा तैयार किया गया है . यह कंप्यूटर 'ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट ' तकनीक पर आधारित है . इसका उपयोग अन्तरिक्ष अनुसन्धान में किया जायेगा . 
दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट-आकाश 
आकाश - यह दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट पीसी है , जिसे पिछले दिनों भारत में लांच किया गया है . इसकी कीमत  मात्रा ११०० रूपये है .आगामी दिनों में इसे मात्र ५०० रूपये में उपलब्ध कराया जायेगा .मानव विकास संसाधन विकास मंत्रालय के सुचना एवं प्रोद्यागिकी के जरिये शिक्षा के राष्ट्रिय मिशन (NMEICT  ) के तहत आई आई टी राजस्थान की साझेदारी से तैयार इस लैपटॉप को डाटा विंड लिमिटेड ने तैयार किया है . 
आह्वान   :- एड्स की रोकथाम के लिए भारत के ६ राज्यों - तमिलनाडू , कर्नाटक, आंध्र प्रदेश  , महाराष्ट्र , मणिपुर और नागालैंड में वर्ष २००३ में आह्वान नाम से प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी , जिसके अच्छे परिणाम आये है . इस प्रोजेक्ट को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फौन्डेशन से ३३८ मिलियन डालर की आर्थिक मदद मिली थी . 
विवेक एक्सप्रेस - १९ नवम्बर २०११ से विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी बन गयी है . यह डिब्रूगढ़ (असोम ) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु ) के मध्य ८२.३० घंटे में ४२८६ किमी. की यात्रा करती है . इससे पहले हिमसागर एक्सप्रेस सबसे ज्यादा दूरी जम्मू से कन्याकुमारी ३७१५ किमी. की तय करती थी .  
नम्मा मेट्रो  - नम्मा मेट्रो बंगलुरु में शुरू की गयी मेट्रो रेल सेवा का नाम है . इस सेवा में 'जापान इंटर नेशनल को -आपरेशन एजेंसी' सहयोग कर रही है .   my an other blog


 

बुधवार, 1 अगस्त 2012

महिलाओ के बढ़ते कदम : महत्वपूर्ण तथ्य

आज न सिर्फ भारत में , बल्कि  विश्व के अनेक देशो में महिलाओ की  स्थिति निरंतर सुधर रही  है . वे न केवल  सशक्त हो रही  है , वल्कि मुख्य धारा से भी  जुड़ रही है . यहाँ हम विविध  क्षेत्रो की ऐसी ही सफल महिलाओ का लेखा -जोखा प्रस्तुत कर रहे है , जो  प्रतियोगी परीक्षाओ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है :-
# भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री - सुचेता  कृपलानी (उत्तर प्रदेश - १९६३ )
    अभी तक भारत में १४ महिलाएं मुख्यमंत्री बन चुकी है ,
   सईदा अनवर तैमूर (असोम ) १९८० में भारत की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री थी .
   मायावती (उत्तर प्रदेश ) भारत की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री १९९५ में बनी थी . ये अब तक चार बार मुख्यमंत्री बन चुकी है .
 लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव  शीला दीक्षित  (दिल्ली ) को है .
   वर्तमान में शीला दीक्षित - दिल्ली , जयललिता - तमिलनाडु और ममता बनर्जी - पश्चिम बंगाल की            मुख्यमंत्री है .
# भारत की पहली महिला राज्यपाल - सरोजिनी  नायडू नायडू (उत्तर  प्रदेश )
  अभी तक भारत में १३ महिलाएं राज्यपाल बन चुकी है , जिसमे राजस्थान  की पहली महिला राज्यपाल प्रतिभा देवी पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी .  
# भारत की पहली महिला स्नातक कादम्बिनी गांगुली थी 
भारत की पहली महिला किसी उच्च न्यायालय  की जज - अन्ना चांडी (केरल )
  भारत की पहली महिला किसी उच्च न्यायालय  की मुख्य न्यायाधीश  - लीला सेठ ( हिमांचल प्रदेश )
भारत की पहली महिला किसी देश में नियुक्त राजदूत - विजय लक्ष्मी पंडित 
भारत की पहली महिला विश्व एथलेटिक्स में पदक पाने वाली - अंजू बोबी जार्ज 
भारत की पहली महिला एवरेस्ट पर चढ़ने  वाली - बछेंद्री पाल    
भारत की पहली महिला एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली - संतोष यादव 
भारत की पहली महिला इंग्लिश चैनल पर करने वाली - आरती साहा 
भारत की पहली महिला मिस यूनिवर्स बनने वाली - सुष्मिता सेन 
भारत की पहली महिला मिस वर्ल्ड बनने वाली - रीता  फारिया
भारत की पहली महिला पायलट - प्रेमा माथुर  
भारत की पहली महिला अशोक चक्र से सम्मानित होने वाली - कमलेश कुमारी 
भारत की पहली महिला लोकसभा सभा अध्यक्ष  - मीरा कुमार 
  भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री - इंदिरा गाँधी
भारत की पहली महिला भारत रत्न - इंदिरा गाँधी 
भारत की पहली महिला ओलम्पिक में पदक जीतने वाली - कर्णम मल्लेश्वरी   ( भारोत्तोलन में कांस्य , सिडनी २००० ) 
भारत की पहली महिला अन्तरिक्ष यात्री - कल्पना चावला 
भारत की पहली महिला विदेश सचिव  - चोकिला  अय्यर
भारत की पहली महिला राज्यसभा उपसभापति - नजमा हेपतुल्ला 
भारत की पहली महिला लोकसभा प्रतिपक्ष नेता - सुषमा स्वराज 
भारत की पहली महिला आई . पी. एस . अधिकारी  - किरण वेदी 
भारत की पहली महिला आई.  ऐ. एस. अधिकारी   - अन्ना जार्ज  
भारत की पहली महिला सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश - फातिमा बीबी 
भारत की पहली महिला केंद्रीय मंत्री - राजकुमारी अमृता कौर ( स्वास्थ्य मंत्री )
भारत की पहली महिला नोबल पुरस्कार सम्मानित - मदर टेरेसा  ( शांति के क्षेत्र में ) 
भारत की पहली महिला सांसद - राधाबाई सुबरायण 
भारत की पहली महिला साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता - अमृता प्रीतम 
भारत की पहली महिला ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता - आशापूर्णा देवी 
 भारत की पहली महिला उत्तरी  ध्रुव पर पहुचने वाली - प्रीती सेनगुप्ता  
भारत की पहली महिला अन्टार्क्टिका पर पहुचने वाली - मेहर  मूसा  
भारत की पहली महिला संयुक्त राष्ट्र साधारण सभा की अध्यक्ष - विजय लक्ष्मी पंडित 
भारत की पहली महिला बुकर पुरस्कार विजेता - अरुंधती राय (द गोड ऑफ़ स्माल थिंग्स पुस्तक के लिए ) 
भारत की पहली महिला चिकित्सक - कादम्बिनी  गांगुली  
भारत की पहली महिला सिनेमा अभिनेत्री - देविका रानी 
भारत की पहली महिला photo जर्नलिस्ट - होमी व्यरावाला 
भारत की पहली महिला ओलम्पिक में भाग लेने वाली - मेरी लीला रो (१९५२ )
भारत की पहली महिला एशियाई खेलो में पदक विजेता - कमल जीत संधू ( ४०० मी. दौड़ , 1970 में )
भारत की पहली महिला अर्जुन पुरस्कार विजेता - एन. लमस्दें    (१९६१- हाकी ) 
  भारत की पहली महिला रेमन मेगसेसे पुरस्कार विजेता - किरण वेदी