बुधवार, 4 जुलाई 2012

समसामयिक महत्वपूर्ण तथ्य

# राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सचिन तेंदुलकर, रेखा और अनु गागा  को राज्यसभा के लिए नामांकित किया है
 (अनु० 80 के अनुसार राष्ट्रपति राज्यसभा में 12 सदस्य कला , संस्कृति और विज्ञान क्षेत्र से नामांकित कर सकता है , पर इन्हें राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने का अधिकार नही होता है .)
प० बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
# प्रसिद्द पत्रिका "टाइम " ने विश्व की 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्ति की वर्ष 2012  की सूची में भारत से ममता बनर्जी ( प० बंगाल की मुख्यमंत्री ) और अंजलि गोपालन (समलैंगिक मुद्दों पर लड़ने वाली वकील ) को शामिल किया है .
# गुलाम ई० वाहनवती को और दो साल के लिए दोबारा  भारत का महा न्यायवादी (अटार्नी जनरल  ऑफ़ इंडिया ) नियुक्त किया गया है . वाहनवती भारत के पहले मुस्लिम  महान्यायवादी है .
फ़्रांस के राष्ट्रपति फ़्रेन्कोईस ओलांदे
फ़्रेन्कोईस ओलांदे  फ़्रांस के नव निर्वाचित राष्ट्रपति बने है . 
#  टाइम पत्रिका ने इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण स्थानों की सूची ताज महल (आगरा ) ,महाबोधी मंदिर  (बोध गया ) के साथ वाल स्ट्रीट (न्यूयार्क ), वेटिकन म्यूजियम , वाटर लू , एथेंस , मक्का , इस्ताम्बूल , सिडनी का ओपेरा हाऊस, फुकुशीमा गीजा के पिरामिड आदि  को शामिल किया गया है . 
# नेंसी  पावेल भारत में अमेरिका की नई राजदूत नियक्त हुई है .
# व्लादिमीर पुतिन रूस के तीसरी बार राष्ट्रपति चुने गये है , वे रूस के प्रधान मंत्री भी रहे है . 
#  दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी के विश्वकप में स्वर्ण पदक जीता है . 
 # भारतीय संसद  ने अपने 60  वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती मनाई .
# रविन्द्र नाथ टैगोर की 151  वी जयंती पर भारत सरकार ने उनके नाम पर एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार  की घोषणा की  है . पहला पुरस्कार प्रसिद्द सितार वादक पंडित रविशंकर को दिया जायेगा . 
# भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के नये अध्यक्ष रतन कुमार सिन्हा  बनाये गये है , इससे पूर्व श्री सिन्हा भाभा आणविक शोध केंद्र (बार्क ) के निदेशक थे .
# मध्य प्रदेश की स्कूली शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस को केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल  ने राज्यों की शिक्षा मंत्रियो की समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है . 
# मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा  IMPROVING THE DELIVERY OF PUBLIC SERVICES    श्रेणी में दूसरा पुरस्कार प्रदान किया है . पुरे विश्व से इस श्रेणी में 471  प्रविष्टियाँ थी 
भारत में मानसूनी बादल सेटेलाईट की नजर से ....


# केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (C.R.P.F.) ने विश्व की पहली महिला पाईप बैंड का गठन किया है 
 

2 टिप्‍पणियां:

  1. यह सूचना शेयर करने के लिए आपका आभार। मेरे नए पोस्ट "अतीत से वर्तमान तक का सफर" पर आपका स्वागत है। धन्यवाद ।

    जवाब देंहटाएं