शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -2)

मार्च २०१२ 
- ४ मार्च - पोखरण ( राजस्थान ) में सेना ने सुपर सोनिक मिसाईल ब्रम्होस का सफल परिक्षण किया .
ब्रम्होस का सफल परिक्षण
(ब्रम्होस मिसाईल रूस के सहयोग से विकसित  की जा रही है , "ब्रम्होस" शब्द भारत की ब्रम्हपुत्र और रूस की म्स्कोवा नदियों के नाम का संयुक्त संक्षेप है )
-५ मार्च - जम्मू और कश्मीर के वित्तमंत्री अब्दुल रहीम राथर देश में सबसे अधिक बार बजट प्रस्तुत करने वाले वित्तमंत्री बने .



- ६ मार्च - ५ राज्यों में हुए विधान सभा के चुनाव  परिणाम घोषित हुए
        उत्तर प्रदेश - समाजवादी पार्टी - २२४ सीट ,
        उत्तराखंड - कांग्रेस- ३२  सीट
        मणिपुर - कांग्रेस- ४२ सीट
        पंजाब - अकाली दल - भाजपा गठबंधन -६८ सीट
        गोवा - भाजपा - २१ सीट
- ७ मार्च - विद्या बालन को "डर्टी पिक्चर" के लिए ५९ वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  ( सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ) और  गिरीश कुलकर्णी को फिल्म "देयोल " के लिए सर्वश्रेष्ठ  अभिनेता का पुरस्कार  दिया गया  .  
- १४ मार्च - रेल मंत्री दिनेश  त्रिवेदी ने संसद में रेल बजट प्रस्तुत किया , बजट में प्रत्येक किमि० पर २ से ३० पैसे अधिक किराया बढाया गया . ( किराया बढ़ाने के कारण नाराज ममता बनर्जी के विरोध से दिनेश त्रिवेदी को रेल मंत्री के पद से हटा कर , २० मार्च को मुकुल राय को नया रेल मंत्री बनाया गया . ऐसा पहली बार हुआ )
पश्मीना बकरी का क्लोन - नूरी
- २४ मार्च - शेर- ए- कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड साइंस के वैज्ञानिको ने "पश्मीना  बकरी " का क्लोन तैयार करने में सफलता प्राप्त की . इस क्लोन का नाम "नूरी " रखा गया .
(इससे पूर्व राष्ट्रीय डेयरी अनुसन्धान केंद्र , करनाल के वैज्ञानिको ने भैंस का क्लोन विकसित किया था , जिसका नाम "गरिमा " रखा गया था )
- २९ मार्च - चांदीपुर (ओड़िसा ) के एकीकृत परिक्षण रेंज से एक साथ कई रॉकेट दागने वाली स्वदेशी हथियार प्रणाली "पिनाक " का सफल परिक्षण किया गया . (पिनाक भगवान शिव के धनुष का नाम है )
-३१ मार्च - अमेरिकी सीनेट ने नैंसी पॉवेल को भारत में अमेरिका का राजदूत बनाया .
अप्रैल २०१२ 
- ३ अप्रैल - दक्षिण -पूर्वी एशियाई देशो के संगठन "आसियान "  का द्विवार्षिक सम्मलेन कम्बोडिया की राजधानी - नोमपेन्ह में आयोजित हुआ .
- ४ अप्रैल - रक्षा मंत्री ए० के० अंटोनी ने परमाणु पनडुब्बी आई ० एन ० एस ० चक्र को नौसेना में विधिवत शामिल किया . (रूस में निर्मित " नेरपा " को भारत ने आई ० एन ० एस ० चक्र  नाम से १० वर्षो के लिए लीज पर लिया है  )
- १५ अप्रैल - अमेरिका द्वारा नामांकित " जिम योंग किम " को विश्व बैंक का अगला १२ वा अध्यक्ष चुन गया है .
- १८ अप्रैल - टाइम पत्रिका ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विश्व के १०० प्रभावशाली लोगो की सूची में शामिल किया .
-२१ अप्रैल - जोरहाट (असम ) में आयोजित असम चाय उत्पादक असोसिएशन के प्लेटिनम जुबली समारोह में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया ने १७ अप्रैल  २०१३ में चाय को राष्ट्रीय पेय का दर्जा देने की घोषणा की .
- २६ अप्रैल- भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने अभिनेत्री रेखा, सामाजिक कार्यकर्ता - अनु आगा  और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को राज्य सभा के लिए मनोनीत किया .
- २७ अप्रैल - सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश " दलवीर भंडारी " को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश चुन गया . इनका कार्यकाल २०१२ से २०१८ तक रहेगा .
मई २०१२ 
- १३ मई - संसद की प्रथम बैठक के ६० वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित बैठक में सांसदों ने संसद की साख बचाने के लिए चार संकल्प लिए .
- १५ मई - फ्रान्कोवा ओलान्द ने फ़्रांस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली . 
-२६ मई -  तुर्की के चिकत्सको ने विश्व का पहला सफल गर्भाशय प्रत्यारोपण किया .
३१- मई- जनरल विक्रम सिंह ने देश के 25 वे थलसेना अध्यक्ष के रूप कार्यभार ग्रहण किया .
           - खेल मंत्री अजय माकन ने नई युवा नीति की घोषणा की. इसमें युवावस्था की सीमा ३५ से घटाकर ३० वर्ष एवं इसकी न्यूनतम आयु १३ से बढाकर १६ वर्ष की गयी . 
जून  2012       
- २ जून- ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी के ६० वर्ष पूर्ण होने पर ब्रिटेन में डायमंड जुबली समारोह मनाया गया . एलिजाबेथ -II  १९५२ में अपने पिता जार्ज षष्टम के बाद ब्रिटिश ताज की उत्तराधिकारी बनी . 


मुख्य चुनाव आयुक्त  वी एस संपत
- ४ जून- डी ० के ० जोशी भारत के नए नौसेना प्रमुख बने .
एडमिरल डी०  के ०  जोशी
- ५ जून- वी ० एस ० संपत भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने . 
- १० जून- भारत में जन्मे पाकिस्तान के मशहूर ग़ज़ल गायक मेंहदी हसन का ८५ वर्ष की अवस्था में करांची के आगा खान अस्पताल में निधन हो गया . 
- ११ जून - स्पेन के राफेल नडाल ने सर्बिया के नबक जोकोविच को हरा कर ७ वी बार  फ्रेंच ओपन का पुरुष एकल ख़िताब जीता .
- १७ जून- भारत ने अपनी परमाणु पनडुब्बी आई एन एस  अरिहंत के विकास के लिए परमाणु रिएक्टर का सफल परिक्षण किया . 
- १८ जून - अमेरिका ने विश्व के सबसे तेज कंप्यूटर " सिक्वोया " विकसित करने में सफलता प्राप्त की है . इसकी गति १६.३२ पेंटाफ्लाप है.
-२२ जून- संयुक्त राष्ट्र का पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन " रियो +२० " ब्राजील के रियो डी जिनेरो में आयोजित हुआ . 
-२४ जून - चीन की मानव युक्त पनडुब्बी ने प्रशांत महासागर के मेरियाना ट्रेंच में ७०१५ मीटर नीचे जाकर  नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया . 
 -२८ जून-  एलेन इसाक ( न्यूज़ीलैण्ड ) ने शरद पवार की जगह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ( आई सी सी ) के नए अध्यक्ष का पद ग्रहण किया . 
- ३० जून- मिस्र के नए राष्ट्रपति " मोहम्मद मुर्सी " बने .
(क्रमशः  जारी ..)     
 द्वारा-
मुकेश पाण्डेय " चन्दन " 
( मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा २००९ में चयनित )

2 टिप्‍पणियां: