गुरुवार, 14 जून 2012

भारत के राष्ट्रपति :प्रमुख तथ्य

# राष्ट्रपति भारत का संवैधानिक प्रधान होता है . 
# भारत का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति को कहा  जाता है 
# राष्ट्रपति तीनो सेनाओ का सर्वोच्च कमांडर होता है . 
# राष्ट्रपति की योग्यताएं - (अनु० ५८ के अनुसार )
 - भारत का नागरिक हो 
- ३५ वर्ष की आयु पूरी करता हो 
-लोकसभा सदस्य निर्वाचित किये जाने के योग्य हो 
- चुनाव के समय लाभ का पद धारण न करता हो 
# राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए निर्वाचक मंडल - राज्य सभा , लोक सभा और सभी राज्यों की विधानसभाओ (दिल्ली और पुदुचेरी सहित ) के निर्वाचित सदस्य मिलकर राष्ट्रपति को चुनते है .
# राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार  के लिए  निर्वाचक मंडल के ५० सदस्य प्रस्तावक   तथा ५० सदस्य अनुमोदक होते है .
# भारत में एक व्यक्ति कई बार राष्ट्रपति बन सकता है . ( अभी तक डॉ राजेंद्र प्रसाद ही दो बार राष्ट्रपति रहे है )
# राष्ट्रपति का निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व की एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है . 
# राष्ट्रपति को पद की सपथ सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिलाई जाती है . 
# राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र उप-राष्ट्रपति को देता है .
# अनु० ६१ के अनुसार - राष्ट्रपति को महाभियोग लगाकर हटाया जा सकता है . 
# राष्ट्रपति को डेढ़ लाख रुपया वेतन मिलता है , जो आयकर मुक्त  होता है.
# राष्ट्रपति के अधिकार - 
 नियुक्ति सम्बन्धी अधिकार - राष्ट्रपति निम्न की नियुक्ति करता है :- 
 प्रधानमंत्री , प्रधानमंत्री की सलाह पर मंत्री परिषद् के सदस्यों की नियुक्ति , सर्वोच्च और उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश , भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) , राज्यों के राज्यपाल , मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य आयुक्त , भारत के महान्यायवादी (अटार्नी जनरल ) , संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य , विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्य (जैसे - मानवाधिकार, महिला , पिछड़ा वर्ग , अनु० जनजाति, जाति, वित्त आयोग आदि) भारत के राजदूत एवं अन्य राजनयिक  इत्यादि 
राष्ट्रपति की विधायी  शक्तियां - 
राष्ट्रपति संसंद का अभिन्न अंग होता है (अन्य अंग राज्य सभा और लोकसभा है )
-संसद के सत्र को आहूत करना (बुलाना ), सत्रावसान , लोक सभा भंग करना 
- संसद के एक सदन या सम्मिलित सदन में अभिभाषण देना 
- प्रथम सत्र में प्रथम अभिभाषण देना 
- संसद द्वारा पारित विधेयको पर हस्ताक्षर कर उन्हें कानून का रूप देना 
- लोक सभा में २ एंग्लो-इन्डियन एवं राज्य सभा में १२ सदस्यों का मनोनयन करना 
- अध्यादेश जारी करने की शक्ति (अनु० १२३ )
- क्षमादान करने की शक्ति (अनु०- ७२ ) - राष्ट्रपति किसी भी अपराधी के दंड को क्षमा , या उसका लघुकरण कर सकता है . इसकी कही भी अपील नही की जा सकती है .
राष्ट्रपति के आपातकालीन अधिकार - ये तीन प्रकार से है :-
 अनु० ३५२ - युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के समय आपातकाल लगा सकता है 
अनु० ३५६- राज्यों में संवैधानिक तंत्र के विफल होने पर राज्यपाल की सुचना पर राष्ट्रपति शासन लगा सकता है .
अनु० ३६० - वित्तीय आपात 
- राष्ट्रपति किसी सार्वजानिक महत्व के प्रश्न पर उच्चतम न्यायलय से (अनु ० १४३ ) से परामर्श ले सकता है , लेकिन वह परामर्श मानने हेतु बाध्य नही है .    
भारत के राष्ट्रपति सम्बंधित प्रमुख तथ्य :- 
- भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे . ये लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे है . 
- भारत में राष्ट्रपति पद पर रहते हुए निधन हुआ - डॉ जाकिर हुसैन (पहले मुस्लिम राष्ट्रपति )
- पहले सिख राष्ट्रपति - ज्ञानी जेल सिंह 
- पहले दलित राष्ट्रपति - के० आर० नारायणन 
- पहले वैज्ञानिक राष्ट्रपति - डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम  
- पहली महिला राष्ट्रपति - प्रतिभा देवी सिंह  

रविवार, 10 जून 2012

जानिये हमारे मूल अधिकारों को .


हमारे संविधान ने नागरिको के लिए कुछ मूल अधिकार प्रदान  किये है , जो संविधान के अनुच्छेद १२ से  35 के अंतर्गत है (भाग- ३ )
परिभाषा - मूल अधिकार वे अधिकार होते है , जिन्हें राज्य द्वारा अपने नागरिको को जीवन जीने और अपने व्यक्तिव्य के सम्पूर्ण विकास हेतु प्रदान किये जाते है . ये राज्य के लिए अनिवार्य होते है . यदि किसी नागरिक को ये अधिकार प्राप्त नही होते है , तो वह न्यायलय की शरण में जा सकता है . भारत में संविधान ने सर्वोच्च न्यायलय को मूल या मौलिक अधिकारों का संरक्षक घोषित किया है .  
हमारे मूल अधिकार निम्न लिखित है - 
अनुच्छेद - १२ - मूल अधिकारों की परिभाषा 
अनु०- १३- मूल अधिकारों हेतु विधियाँ 
अनु० - १४- विधि के समक्ष समता - सभी नागरिक विधि (कानून ) के समक्ष सामान होगा . 
अनु०- १५ - धर्म, मूलवंश, जाति या जन्म स्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध 
अनु०  -१६- लोक नियोजन  के विषय में अवसर की समता 
अनु०-१७- अस्पृश्यता (छुआछूत ) का अंत 
अनु०- १८ - उपाधियो का अंत (सेना और शिक्षा क्षेत्र को छोड़कर)
अनु० १९ वाक् एवं  स्वतंत्रता का अधिकार - सभी नागरिको को :- 
           (a) वाक्   एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रतता का ,(इसी में प्रेस की स्वतंत्रतता समाहित है )
           (b) शांतिपूर्वक और निरायुध (बिना हथियार के ) सम्मलेन का ,
           (c) संगम  या संघ बनाने का,
           (d) भारत के राज्य क्षेत्र में सर्वत्र अबाध संचरण (घुमने ) का ,
           (e)भारत के राज्य क्षेत्र के किसी भी भाग में निवास करने और बसने का और 
           (f) *
           (g) कोई भी वृत्ति (पेशा ), उपजीविका, व्यापार या कारोबार  करने का , अधिकार होगा
 * संपत्ति का अधिकार ४६वे संविधान संशोधन के द्वारा हटाया गया.
अनु० २० - अपराधो के लिए दोष सिद्धि के सम्बन्ध में संरक्षण - 
          (a) किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक दण्डित नहीं  किया जायेगा .
           (b)किसी अपराध के लिए  किसी व्यक्ति को स्वयं अपने  विरुद्ध गवाही देने को बाध्य नही किया          जायेगा 
अनु० २१ - प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार 
         २१ (क ) शिक्षा का अधिकार 
अनु० 22 - कुछ दशाओ में गिरफ़्तारी और निरोध से संरक्षण -
             - बिना कारण बताये गिरफ्तार नही किया जायेगा   
             - गिरफ्तार व्यक्ति को २४ घंटे में निकटतम मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा 
अनु० २३- मानव के दुर्व्यवहार और बलात श्रम का निषेध 
अनु० २४- कारखानों आदि में बालको (१४ वर्ष से कम उम्र के ) के नियोजन का प्रतिबन्ध 
अनु० २५ - किसी भी धर्म को मानने , आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता 
अनु० २६- धार्मिक कार्यो के प्रबंध की स्वतंत्रता 
अनु०- २७ -  किसी विशिष्ट धर्म की अभिवृद्धि के लिए करो के संदाय(छुट ) के बारे में स्वतंत्रता 
अनु० २८- कुछ शिक्षा संस्था  में धार्मिक शिक्षा या धार्मिक उपासना के बारे में  
अनु० २९- धार्मिक कार्यो में प्रबंध की स्वतंत्रता 
अनु०- ३०- शिक्ष संतानो की स्थापना  और प्रशासन करने का अल्पसंख्यक वर्गों का अधिकार 
अनु० ३१- * संपत्ति का अधिकार ( १९७८ में निरस्त हो गया है  )  
अनु० ३२- संवैधानिक उपचारों का अधिकार - 
( इसे डॉ. आंबेडकर ने संविधान की आत्मा कहा था ) 
इसमें सर्वोच्च न्यायलय को मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए पांच प्रकार  की रिट जरी करने की शक्ति दी गयी है . 
बंदी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, प्रतिषेध, अधिकार प्रच्छा  और उत्प्रेषण 
अनु ० ३३, ३४ और ३५ संसद और सैनिको  से  सम्बंधित है .
 

गुरुवार, 7 जून 2012

मध्य प्रदेश के महत्त्वपूर्ण तथ्य

मध्य प्रदेश के  महत्त्वपूर्ण तथ्य  
# एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र केंद्र - उज्जैन
# एशिया का पहला शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय -ग्वालियर (लक्ष्मी बाई फिजिकल एजुकेशन कालेज  )
# एशिया का पहला लेजर  अनुसन्धान केंद्र - इंदौर 
सम्राट अशोक निर्मित साँची का स्तूप  यूनेस्को विश्व धरोहर है
# एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत खदान - भर्वेली  (बालाघाट  )  
# देश का पहला  आदिवासी शोध संचार केंद्र -झाबुआ 
#देश का पहला विकलांग पुनर्वास केंद्र - जबलपुर 
# देश का पहला आपदा प्रबंधन संस्थान  - भोपाल 
#देश का पहला आप्टिकल फाइबर कारखाना - मंडीदीप (रायसेन )
# देश का पहला सौर चालित टेलेफोन एक्सचेंज    - अयोलपाता (शिवपुरी  ) 
#देश का पहला राज्य वनों का शत प्रतिशत राष्ट्रीयकरण करने वाला - मध्य प्रदेश
ग्वालियर का किला
# भारत का जिब्राल्टर - ग्वालियर का किला 
#भारत का डेट्रायट- पीथमपुर (धार )
# देश में पहला लोक सेवा गारंटी अधिनयम लागु करने वाला राज्य- मध्य प्रदेश 
# देश में पहला गुटका पर प्रतिबन्ध लगाने वाला राज्य- मध्य प्रदेश 
# देश में नगरीय निकाय और पंचायतो में महिलाओ को ५०% आरक्षण देने वाला पहला राज्य - मध्य प्रदेश 

# देश में संवैधानिक आधार पर पंचायती   राज लागु करने वाला  पहला राज्य - मध्य प्रदेश
# देश में बेरोजगारी भत्ता देने वाला पहला राज्य -मध्य प्रदेश 
# देश का एकमात्र सरीसृप  उद्यान (रेप्ताईल पार्क )वाला राज्य  - मध्य प्रदेश
# देश में हिंदी भाषा में गजेटियर प्रकाशित करने वाला पहला राज्य - मध्य प्रदेश
# देश का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय - पाणिनि संस्कृत  विश्वविद्यालय , उज्जैन  
# मध्य प्रदेश का पहला खेल विद्यालय - सीहोर 
# मध्य प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन - पचमढ़ी 
# मध्य प्रदेश  का पहला ग्राम न्यायलय - बैरसिया (भोपाल) २ अक्तूबर २००९ 
कान्हा में राष्ट्रीय पशु - बाघ
# मध्य प्रदेश  का पहला राष्ट्रिय उद्यान - कान्हा किसली , १९५५ 
# मध्य प्रदेश का पहला पर्यटन नगर - शिवपुरी # देश में मानव विकास रिपोर्ट जारी करने  वाला पहला राज्य - मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश का राज्य चिन्ह
# मध्य प्रदेश का पहला रत्न परिष्कृत केंद्र - जबलपुर 
# मध्य प्रदेश का सबसे  बड़ा रेलवे जंक्शन  -इटारसी 
# मध्य प्रदेश का पहला नगर निगम    - जबलपुर(१८६४)
#मध्य प्रदेश का एकमात्र उद्यानिकी महविद्यालय - मंदसौर 
 # मध्य प्रदेश का एकमात्र सैनिक अड्डा- महाराजपुरा  , मुरार (ग्वालियर ) 
चंदेल शासको  द्वारा निर्मित यूनेस्को  विश्व धरोहर कंदरिया महादेव मंदिर , खजुराहो  





# मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति - भील 
#मध्य प्रदेश का पहला परमाणु बिजली घर - चुटका गाँव (मंडला )में प्रस्तावित 
#मध्य प्रदेश का एकमात्र समाज कार्य महाविद्यालय - महू  
मध्य प्रदेश विधान सभा भवन 
#मध्य प्रदेश के नए विधान सभा भवन का नाम है - इंदिरा गाँधी भवन 
# मध्य प्रदेश के नए विधान सभा के वास्तुकार है - चार्ल्स कोरिया 
#  मध्य प्रदेश का पहला हिंदी विश्वविद्यालय - अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय , भोपाल 
(प्रस्तावित )
 क्रमशः जारी............. 

बुधवार, 23 मई 2012

भारतीय रेल के महत्वपूर्ण तथ्य

आइये भारतीय रेल के बारे में कुछ  महत्वपूर्ण तथ्यों से परिचित होते है . 
# भारतीय रेलवे की पहली रेलगाड़ी १६ अप्रैल १८५३ को बोरीबंदर , मुंबई (अब छत्रपति  शिवाजी टर्मिनस ) से ठाणे के बीच ३४ किमी चली थी .
# भारत में रेलवे संग्रहालय नई दिल्ली और मैसूर  में है (वाराणसी और चेन्नई में प्रस्तावित )
# भारतीय रेलवे का आमदनी का सबसे बड़ा जरिया माल भाड़ा है .
# भारतीय रेल की पहली गाड़ी "ब्लेक ब्यूटी " नाम से लार्ड डलहौजी के कार्यकाल में चली थी . 

# मेघालय एक मात्र राज्य है , जहाँ रेलमार्ग नही है .
# सबसे पहले भारत में रेल प्लेटफार्म टिकट लाहौर में जारी किया गया .
# भारत का एकमात्र प्राचीनतम चालू इंजन "फेयरी क्वीन " (1855) है .
# विश्व का सबसे  लम्बा  प्लेटफार्म खड़कपुर (प 0 बंगाल ) में 833 मीटर है .
# भारतीय रेलवे का सबसे लम्बा यार्ड मुगलसराय (उ 0 प्र 0) में है . 
# भारतीय रेलवे का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन "सिमलिगुडा " है .
# भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण 1950 में हुआ था .
# भारतीय रेलवे में सबसे ज्यादा रेलवे सुरंग कालका -शिमला रेल खंड में है . 
# सबसे लम्बा रेलवे पुल "डेहरी -ओन -सोन " (बिहार ) में है . 
# भारत में पहली  विद्युत रेल 3 फ़रवरी 1925 को मुंबई से कुर्ला के बीच चलाई गयी थी . 
# पहली रेल दुर्घटना 25 जनवरी 1869 को भोरघाट (पुणे -मुंबई मार्ग ) में हुई थी . 
# भारत की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी शताब्दी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 10 जुलाई 1988 को नई दिल्ली और झाँसी के बीच चली थी .जवाहर लाल नेहरु के जन्म शताब्दी पर ये रेलगाड़ी चलायी गयी थी .
# भारत की सबसे लम्बी सुरंग " मंकी हिल -खंडाला " है . 
# भारत में   महिलाओ के लिए एकमात्र रेलगाड़ी मुंबई के चर्चगेट से बोरीबली तक  चलती है 
# देश का सबसे लम्बा रेलवे जोन  उत्तर रेलवे जोन  है .
# भारत में सबसे पहले मेट्रो रेल(भूमिगत ) कोलकता 24 अक्टूबर 1984 को चली थी .

# भारत में ट्राम सिर्फ कोलकाता में ही चलती है . 

रविवार, 8 अप्रैल 2012

भारत: एक परिचय


मित्रो, अक्सर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में भारत से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है, भारत से सम्बंधित तथ्यों की संख्या तो असंख्य है , मगर उन्ही में से वे तथ्य जो परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, उन्हें नीचे दिया जा रहा है ।
परिचय-
देश का नाम - रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया : भारत गणराज्य (१५ अगस्त १९४७ को ब्रिटेन से स्वतंत्र )
सरकारी संक्षिप्त नाम- भारत : इंडिया
राजधानी - नई दिल्ली ( १९३१ में बनी )
प्रशासनिक प्रभाग- २८ राज्य, ७ केंद्र शासित प्रदेश
राष्ट्रिय दिवस- २६ जनवरी (गणतंत्र दिवस)
१५ अगस्त (स्वतंत्र दिवस )
२ अक्तूबर (गाँधी जयंती )
राष्ट्रिय प्रतीक -
राष्ट्रिय पक्षी- भारतीय मोर (पावो क्रिस्तेशस )
राष्ट्रिय पशु - बाघ या शेर (पैन्थर टाइग्रिस )
राष्ट्रिय पुष्प- कमल (निलाम्बो न्यूसीफेरा )
राष्ट्रिय वृक्ष- बरगद ( फाइकस बेगालिसिस )
राष्ट्रिय गान- जन गन मन (रचयिता- रविन्द्र नाथ टैगोर , गाने का समय - ५२ सेकण्ड )
राष्ट्रिय गीत- वन्दे मातरम (रचयिता- बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय, गाने का समय- ६५ सेकण्ड )
राष्ट्रिय ध्वज- तिरंगा( तीन अदि पट्टियों में केसरिया, श्वेत और हरा रंग , बीच की श्वेत पट्टी में नीले रंग का चक्र )
राष्ट्रिय नदी- गंगा ( लम्बाई- २५१० कि०मि० , उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, प० बंगाल से बहती है )
राष्ट्रिय खेल- होकी
राष्ट्रिय फल- आम
राष्ट्रिय वाक्य- सत्य मेव जयते (मुण्डक उपनिषद से लिया गया है )
राष्ट्रिय केलेंडर-शक संवत (२२ मार्च से चैत्र मास से प्रारंभ )
राष्ट्रिय मुद्रा- रुपया ( सर्वप्रथम शेरशाह सूरी ने प्रारंभ किया )
राष्ट्रिय चिन्ह - अशोक चिन्ह
क्रमशः ....................

मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

भारत के प्रमुख भौगोलिक नाम


ईश्वर का निवास स्थान - प्रयाग
पांच नदियों की भूमि- पंजाब
सात टापुओ का शहर - मुंबई
बुनकरों का शहर- पानीपत
अन्तरिक्ष का शहर- बंगलुरु
भारत का प्रवेश द्वार- मुंबई
पूर्व का वेनिस-कोच्ची
समुद्र की रानी - कोच्ची
भारत का पिट्सबर्ग- जमशेदपुर
भारत का डेट्रायत - पीथमपुर
भारत का मेनचेस्टर- अहमदाबाद
मसालों का बगीचा- केरल
गुलाबी नगरी- जयपुर
क्वीन ऑफ़ डेक्कन - पुणे
पूर्व का पेरिस- जयपुर
सोया प्रदेश- मध्य प्रदेश
मलय का देश- कर्नाटक
सर्वाधिक प्रदूषित नदी- साबरमती
दक्षिण भारत की गंगा- कावेरी
एशिया की अन्डो की टोकरी- आन्ध्र प्रदेश
राजस्थान का ह्रदय-अजमेर
सुरमा नगरी- बरेली
खुश्बुओ का शहर- कन्नौज
काशी की बहिन - गाजीपुर
कर्नाटक का रत्न- मैसूर
त्योहारों का नगर- मदुरै
महलों का शहर- कोल्कता
नवाबो का शहर- लखनऊ
पर्वतो की रानी- मसूरी
रैलियों का शहर- दिल्ली
अरब सागर की रानी- कोच्ची
पूर्व का स्काट्लेंड- मेघालय
उत्तर भारत का मेनचेस्टर-कानपुर
मंदिरों और घटो का शहर- वाराणसी
धान का कटोरा- छत्तीसगढ़
भारत का उद्यान- बंगलुरु
बगीचों का शहर- कपूरथला
भारत का बोस्टन- अहमदाबाद
गोल्डन सिटी- अमृतसर
सूती वस्त्रो की राजधानी- मुंबई
बिहार का शोक- कोशी
बंगाल का शोक - दामोदर
वृद्ध गंगा- गोदावरी
जुड़वाँ शहर- हैदराबाद-सिकंदराबाद
ताला नगरी- अलीगढ
राष्ट्रिय राजमार्गो का चौराहा- कानपुर
पेठा नगरी- आगरा
सूर्य नगरी- जोधपुर
कोयला नगरी - धनबाद

सोमवार, 2 अप्रैल 2012

महत्वपूर्ण आर्थिक शब्दावलियाँ

आजकल लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षायों में आर्थिक शब्दावलियों से प्रश्न पूछे जाते है । अतः आज हम यहाँ कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक शब्दावलियों की जानकारी दे रहे है ।
बैंक दर - जिस दर पर केन्द्रीय बैंक (रिजर्व बैंक ) अपने सदस्य बैंको को ऋण देता है । बैंक दर में परिवर्तन करके केन्द्रीय बैंक साख की मात्रा को प्रभावित् कर सकता है ।
रेपो दर- रिजर्व बैंक द्वारा बैंको को बेचे जाने वाले सरकारी बांडों एवं प्रतिभूतियों पर दी जाने वाली व्याज की दर रेपो दर कहलाती है ।
नकद आरक्षण अनुपात (सी० आर० आर० )- प्रत्येक व्यापारिक बैंक अपनी कुछ जमाओं का एक निर्धारित प्रतिशत भाग अपने पास हमेशा नकद रूप में रखता है , जिसे नकद आरक्षण अनुपात कहते है ।
वैधानिक तरलता अनुपात (एस० एल० आर० )- बैंको को अपनी जमा राशियों के कम से कम २५% की दर को ही वैधानिक तरलता अनुपात कहते है ।
आर्थिक आयोजन- वह प्रक्रिया , जिसके अंतगत पूर्व निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सीमित प्राकृतिक संसाधनों का कुशलतम उपयोग किया जाये । जैसे - पंचवर्षीय योजनायें
राष्ट्रिय आय - अर्थव्यवस्था द्वारा पुरे वर्ष के दौरान उत्पादित अंतिम वस्तुओं व् सेवाओं के शुद्ध मूल्य के योग से होता है। इसमें विदेशो से अर्जित शुद्ध आय भी शामिल होती है ।