शुक्रवार, 18 नवंबर 2011

साक्षात्कार हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न








मध्य
प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश सब इंस्पेक्टर आदि प्रतियोगी परीक्षाओ हेतु के साक्षात्कार हेतु कुछ अति महत्वपूर्ण प्रश्न प्रस्तुत है :-





- भ्रष्टाचार क्या है ? इससे निपटने के क्या उपाय है ?
२- यदि आप इस सेवा के अंतर्गत अधिकारी बनते है ,तो आप भ्रष्टाचार से कैसे निपटेंगे ?
३-भारत में भ्रस्ताचार का कारण क्या है ?
५- पहले से मौजूद भ्रष्टाचार रोधी कानून और संस्थाएं क्यों अप्रभावी रहे है ?
६ - लोकपाल क्या है ?
७ - लोकपाल और जन लोकपाल में क्या अंतर है ?
८ -क्या लोकपाल आने से भ्रष्टाचार ख़त्म हो जायेगा ?
९ -अन्ना हजारे का आन्दोलन कहाँ तक सही है ?
१०- अन्ना हजारे के बारे में बताइए ?
११- अन्ना ने जन लोकपाल से पहले कौन से आन्दोलन किये है ?
१२- अन्ना को कौन कौन से पुरस्कार मिले है ?
१३ -जन लोकपाल आन्दोलन में कौन से प्रमुख लोग शामिल है ?
१४- अरविन्द केजरीवाल कौन है ?
१५- किरण वेदी के बारे में बताइए ?
१६- किरण वेदी किस पद पर रही है ?
१७- बाबा राम देव का आन्दोलन किस मुद्दे पर था ?
१८- बाबा राम देव के बारे में बताईये ?
१९- काला धन क्या है ? इसे कैसे रोका जा सकता है ?
२० काला धन को कम करने या ख़त्म करने के लिए सरकार क्या कर सकती है ?
२१- काला धन और भ्रष्टाचार में क्या अंतर है ?
२२- भारत में महंगाई बढ़ने के क्या कारण है ?
२३- महंगाई और भरष्टाचार में क्या सम्बन्ध है ?
२४ - महंगाई को बढ़ने से कैसे रोका जा सकता है ?
२५- वर्तमान में महंगाई दर क्या है ?
२६- राष्ट्र के विकास पर महंगाई का क्या प्रभाव पड़ता है ?
२७- द्वितीय हरित क्रांति क्या है ?
२८- बड़ी संख्या में किसानो के आत्महत्या करने के क्या कारण है ?
२९- एक अच्छे प्रशासनिक अधिकारी के क्या कार्य है ?
३०- शासकीय सेवाओ में भ्रष्टाचार के क्या कारण है ?
३१- भारत में क्या वाकई लोकतंत्र है ?
३२- जनता का शासन/प्रशासन पर विश्वाश कैसे बढाया जा सकता है ?
३३- प्रशासन में पारदर्शिता कैसे लायी जा सकती है ?
३४-आप अपने आपको इस पद के योग्य क्यों समझते हो ?
३५- आपका आदर्श व्यक्तिव कौन है ? और क्यों ?
- मुकेश पाण्डेय 'चन्दन'

रविवार, 13 नवंबर 2011

समसामयिकी २०११ : नवीन तथ्य

चर्चित व्यक्तिव

बंगारी
मथाई

केन्याई पर्यावरण विद और नोबल शांति पुरस्कार(2004) विजेता का कैंसर के कारण ७१ वर्ष की आयु में निधन हो गया । इन्होने १९७७ में केन्या में ग्रीन बेल्ट आन्दोलन की स्थापना कर के पिछले तीन दसको में करोडो पेड़ लगवाए और महिलाओ को वानिकी के माध्यम से रोजगार दिलाया ।
स्टीव जोब्स
कंप्यूटर का इस्तेमाल सुगम और सहज बनाने वाले अप्पाल कंपनी के सह संस्थापक जोब्स का निधन अक्तूबर को ५६ वर्ष की आयु में लीवर कैंसर से हो गयाआईपोड और अईफोने भी जोब्स की देन है।

मंसूर अली खान ( नवाब पटौदी )
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के सबसे युवा(२१ वर्ष की उम्र में ) , तेज तर्रार और दूरदर्शी कप्तान का निधन हो गयापटौदी अपने पीछे पत्नी - शर्मीला टैगोर , पुत्र- सैफ अली खान , पुत्री- सोहा अली खान को छोड़ गये है
न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू

सुप्रीम कौर्ट के
न्यायधीश मार्कंडेय काटजू सेवा निवृत हो गये । वे स्वतंत्रता सेनानी कैलाश नाथ काटजू (पूर्व मुख्य मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश ) के पौत्र है। उन्हें प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (पी टी आई ) का अध्यक्ष बनाया गया है ।

न्यायमूर्ति सौमित्र सेन
कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सौमित्र सेन द्वारा पद से त्याग पत्र देने के बाद लोक सभा में उनके विरुद्ध चल रहे महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा रोक दी गयीसौमित्र सेन के विरुद्ध राज्य सभा में महाभियोग पारित हो गया था , ये स्वतंत्र भारत की पहली घटना है

कर्नल मुअम्मर गद्दाफी

लीबिया के तानाशाह शासक कर्नल गद्दाफी को अमेरिका ने अपनी सैन्य कार्यवाही में मार गिरायालीबिया की राजधानी त्रिपोली है१९५१ में इसे स्वतंत्रतता मिली , १९५९ में गणतंत्र बना
लीबिया का राष्ट्रिय ध्वज विश्व का एकमात्र ऐसा ध्वज है, जिसमे केवल एक रंग है । इसमें न तो कोई आकृति है और न ही कुछ और बना है ।

दलाई लामा
तिब्बतियों की निर्वासित सरकार के राजनैतिक प्रमुख तथा तिब्बतियों के धर्म गुरु दलाई लामा ( तेनजिंग ग्यात्सो )ने पिछले दिनों अपने पूरे राजनैतिक अधिकार त्याग दिए १९४९ में चीन ने तिब्बत पर अधिकार कर लिया था , तबसे तिब्बती भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे है ।



रविवार, 30 अक्टूबर 2011

सफलता आसानी से नही मिलती है ....१


मित्रो , सफलता शब्द हर किसी को बहुत लुभाता है , हर कोई सफलता पाना चाहता है , मगर सफलता हर किसी को नसीब नही होती है । दुनिया में सफल लोगो का प्रतिशत जरा कम है । ऐसा क्यों ?
सबसे पहले तो हमें ये निर्धारित करना होगा कि हमरी सफलता क्या होनी चाहिए ....मतलब हमें अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए । सामान्यतः होता ये है ,कि लोग अपने जीवन में कोई एक लक्ष्य ही निर्धारित नही कर पाते है । जब आपकी मंजिल ही निश्चित नही है , तो आप उस तक पहुचोगे कैसे ? तो सफलता पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम है , लक्ष्य निर्धारित करना
अब सफलता के लिए जब हमने लक्ष्य निर्धारित कर लिया तो हमें अपने उस लक्ष्य के बारे में पूरी जानकारी , उस तक पहुचने का रास्ता खोजना होगा । मतलब रस्ते पर आगे बढ़ने से पहले देखना होगा कि रास्ता कितना लम्बा है , मंजिल कितनी दूर है , हमें किस दिशा में और किस ओर ,किस तरह से और कैसे जाना है । ये भी बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है । अक्सर लोग लक्ष्य तो निर्धारित कर लेते है , मगर सही तरीके से आगे नही बढ़ते , बात वही हुई ,कि हमें अपनी मंजिल का सही रास्ता मालूम नही और हम किसी भी दिशा में चल दे , तो जरुरी नही कि हम मंजिल तक सही वक़्त पर पहुचे । अतः लक्ष्य तक सफलता पूर्वक पहुचने के लिए सही पूर्वयोजना जरुरी है। ........ क्रमशः

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2011

लक्ष्य की सफलताओं में एक नगीना और बढ़ा...!!


मुझे आप सभी को सूचित कटे हुए बड़ा ही गर्व महसूस हो रहा है कि लक्ष्य क्लासेस ने अपनी सफलतम परंपरा जरी रखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर कि लिखित परीक्षा में फिर से आशातीत सफलता हासिल की है । इस परीक्षा में लक्ष्य से जुड़े सफल लोगो में सरस्वती तिवारी , निकिता शुक्ला, पूजा उपाध्याय , विनोद अग्निहोत्री , अमित गौतम , सुरेन्द्र यादव , सत्येन्द्र शुक्ला , रोहित मिश्रा,शिवेंद्र त्रिवेदी और मुकेश पाण्डेय
अनवरत...........

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2011

रीजनिंग की तैयारी कैसे करें .....



रीजनिंग या तर्कशक्ति के सवालो में प्रतियोगियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है । जबकि रीजनिंग इतनी मुश्किल नही है जितना समझा जाता है । रीजनिंग के सवालो को हल करते समय केवल ट्रिक्स का ध्यान रखना ही महत्वपूर्ण नही है बल्कि स्वयं की समझ ज्यादा महत्वपूर्ण है । सबसे पहले हमें कुछ अच्छी स्तरीय पुस्तकों जैसे आर० एस० अग्रवाल आदि का अच्छी तरह से अध्ययन करना चाहिय ताकि जिन प्रश्नों को समझने में हमें बहुत समय लगता है , उन्हें कुछ ट्रिक्स के माध्यम से कुछ सेकंडो में हल किया जा सकता है ।



कुछ प्रश्नों के जवाब देते समय ग्राफ आदि का प्रयोग सवाल को काफी सरल बना देता है , जैसे - दिशा सम्बन्धी प्रश्न, रिश्तो पर आधारित प्रश्न , बैठक व्यवस्था पर आधारित प्रश्न आदि ।



अंग्रेजी वर्णमाला पर आधारित शब्दों को भी ट्रिक्स के माध्यम से हल जल्दी से किया जा सकता है ।



जैसे - अंग्रेजी के वर्णों का क्रम इ ज ओ टी -५ ,१०,१५, २०



इन प्रश्नों की ट्रिक्स के माध्यम से हम कोडिंग- डिकोडिंग के सवालो को भी हल कर सकते है । प्रत्येक अंग्रेजी के वर्ण को एक संख्या का क्रम दिया जाता है , जैसे - ऐ - को १, बी को २ से जेड को २६ तक



सांकेतिक भाषा के प्रश्नों को हल करते समय प्रत्येक अक्षर के विपरीत अक्षर की जरुरत पड़ती है । जिसे याद करना जरुरी होता है ।



shabd कोडिंग wale प्रशन में थोड़ी सी समझ की जरुरत पड़ती है । जैसे -



प्रश्न- यदि बदल को सफ़ेद ; सफ़ेद को हवा , हवा को नीला , नीले को पानी , पानी को बिजली खा जाये तो बताये पक्षी खान उड़ेंगे ?



हल- सामान्यतः पक्षी हवा में उड़ते है और इसमें हवा को नीला कहा गया है । अतः इसका उत्तर नीला होगा ।

क्रमशः......

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2011

नवीनतम समसामयिकी २०११







चर्चित व्यक्तित्व :-





राहुल द्रविड़ - भारतीय क्रिकेट टीम में दीवार नाम से मशहूर इस बल्लेबाज ने एकदिवसीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है । राहुल ने ३४४ वनडे मैच में १२ शतक जमाएं है । उनका सर्वाधिक स्कोर १५३ रन है। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने में राहुल विश्व में सांतवे स्थान पर है ।





लैला लोपेज :- अंगोला की लैला लोपेज ने मिस यूनिवर्स २०११ का ख़िताब जीता है ।





नोवाक जोकोविक :- दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाडी सर्बिया के नोवाक जोक्विक ने यूएस ओपन टेनिस का एकल ख़िताब जीतने के साथ ही इस साल तीसरी बड़ी प्रतियोगिता जीत ली है । इससे पहले उन्होंने आस्ट्रेलियन ओपन विम्बलडन ख़िताब अपने नाम किये थे ।





रतन टाटा :- उद्योपति रतन टाटा का नाम दुनिया की दस मशहूर शख्सियतो की सूचि में ९ वे नंबर पर शामिल किया गया है । इस सूची में पहले नंबर पर द० अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला है।





मंसूर अली खान पटौदी :- नवाब पटौदी और टाईगर पटौदी के नाम से मशहूर महान क्रिकेट कप्तान का फेफड़े के संक्रमण के कारन निधन हो गया है । उन्होंने ४६ टेस्टों में से ४० में देश का नेतृत्व किया और ९ में जीत दिलाई थी । मात्र २१ वर्ष की उम्र में टीम की कप्तानी करने वाले वे विश्व के पहले कप्तान थे ।





शनिवार, 8 अक्टूबर 2011

मुख्य परीक्षा :संभावित समसामयिक महत्वपूर्ण प्रश्न



आगामी लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के लिए संभावित समसामयिक प्रश्नों की सूचि निम्न है ।



लोकपाल विधेयक २०११



साम्प्रदायिक निषेध विधेयक २०११



भूमि अधिग्रहण विधेयक २०११



राष्ट्रिय न्याय मिशन



सिविल सोसायटी



अन्ना हजारे



जनगणना २०११



ओनर किलिंग



परमाणु दायित्व विधेयक २०११



नालंदा विश्वविद्यालय



शैक्षिक न्याधिकरण



दंड प्रक्रिया संहिता (संशोधन ) विधेयक



नक्सल उन्मूलन हेतु कमान



टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला



राष्ट्रमंडल घोटाला



राजीव गाँधी किशोरी अधिकारिता योजना (सबला )
स्वावलंबन योजना



राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन



गंगा स्वच्छता अभियान



कार्बन टैक्स



राष्रीय हरित न्याय्धिकरण



हरित लेखांकन



राष्ट्रिय ज्ञान नेटवर्क



सौर मिशन : आदित्य



ग्रीन इकोनोमी



हाथी - ८ सम्मलेन



नागोया जैव विविधता सम्मलेन



वी ० के ० शुंगलू समिति



बी ० एन ० कृष्णा समिति



नंदन नीलकेनी समिति



प्रणब मुखर्जी समिति



शिवराज पाटिल समिति



के ० एम् ० चंद्रशेखर समिति



१६ वे एशियाई खेल 2010



१९ वे राष्ट्रमंडल खेल 2010



तेलांगना राज्य विवाद



क्रिकेट विश्वकप २०११



३४वे राष्ट्रिय खेल २०११ : झारखण्ड



कानकुन सम्मलेन २०११ पर्यावरण जागरूकता



अंग सां सू की : म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता



संयुक्त संसदीय समिति



एम् ० ऍफ़ ० हुसैन



काला धन



to be countinued...........