मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र - ई में नया जुड़ा " अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनियम , 1989

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के  प्रश्न पत्र - I  में  नया जुड़ा " अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनियम , 1989

 महत्वपूर्ण बिंदु
- एक्ट भारतीय गणतंत्र के ४० वें  वर्ष में पारित किया गया .
- एक्ट का उद्देश्य - 
१. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों पर अत्याचार का विचारण
२. अपराधों  के विचारण हेतु  न्यायालयों का गठन
३. अपराध पीड़ितों को राहत एवं पुनर्वास 
-एक्ट का संक्षिप्त नाम वर्णित है - धारा - १ में 
 - एक्ट में अत्याचार शब्द परिभाषित है - धारा २ (1) (अ) में 
- अत्याचार से तात्पर्य है - एक्ट की धारा : ३ के अधीन दंडनीय अपराध 
- एक्ट में संहिता शब्द परिभाषित है - धारा २ (1) (ब ) में 
- एक्ट में संहिता का तात्पर्य है - दंड प्रक्रिया संहिता १९७३, भारतीय दंड संहिता १८६० 
- धारा ३ (१) के तहत दोषी व्यक्ति को सजा हो सकती है - ६ माह से ५ वर्ष का कारावास व जुर्माना
- अनु० जा० एवं अनु० ज० जा०  के सदस्य को जिसे ७ वर्ष या अधिक का कारावास दिया गया हो , तथा इस सम्बन्ध में मिथ्या साक्ष्य देने या गढ़ने पर न्यूनतम ६ माह से 7 वर्ष  तक का कारावास दिया जा सकेगा , इससे जुर्माना भी प्रावधानित  है .
-   अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की संपत्ति को नुकसान पहुचाने पर सजा है
      - कारावास ( ६ माह से ७ वर्ष + जुर्माना ) 
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एक्ट में लोकसेवक को दिए गये कर्तव्य का यदि लोक सेवक पालन नही करता है , तो उसे सजा होगी - ६ माह से १२ माह का कारावास 
( बशर्ते लोकसेवक गैर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का हो , धारा :४ में वर्णित ) 
- पश्चात्वर्ती दोष सिद्धि की दशा  में न्यूनतम १ वर्ष से उस अपराध हेतु उपबंधित  अधिकतम दंड दिया जा सकता है . 
- निष्कासन से सम्बंधित उपबंध है - अध्याय -३ 
-धारा : १० के तहत  अधिकतम निष्कासन अवधि है .- २ वर्ष 
 -धारा : ९ के तहत अपराध के निवारणार्थ राज्य सरकार द्वारा किसी अधिकारी को पुलिस या न्यायालय की शक्तियां दी जा सकती है . 
( क्रमशः जारी....)


शुक्रवार, 11 जनवरी 2013

कुछ महत्वपूर्ण परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

1- बर्फ पर दाब बढ़ाने से उसके गलनांक में क्या परिवर्तन होगा ?
२- जीवो के द्विनाम  वर्गीकरण पद्धति के जनक कौन थे ?
३- सौंदर्य शास्त्र का अध्ययन करने वाला विज्ञान क्या कहलाता है ?
४ पौधों में प्रोटीन निर्माण के लिए आवश्यक तत्व क्या है ? 
५- DNA किस कोशिकांग में पाया जाता है ?
६- "सुदिरमन  कप " किस खेल में दिया जाता है ?
७- विजयनगर की पहली  राजधानी हम्पी थी , दूसरी कहाँ थी ?
८ - श्रवण वेलगोला में गौतमेश्वर की मूर्ति का निर्माण किसने कराया था ?
९ - कांग्रेस के किस अधिवेशन में हिंदी को सर्वप्रथम  राष्ट्रभाषा  के रूप में प्रस्तुत  किया गया ?
१० - भारत  में पिन कोड की व्यवस्था कब से शुरू हुई ?
11 - भारत  में पंचवर्षीय योजना को किसने विकसित किया था ?

१२-  चींटियों में कौन सा अम्ल पाया जाता है ?
१३- रेलवे बजट को सामान्य बजट से कब अलग किया गया ?
१४ - देश का पहला लौह इस्पात कारखाना कहाँ स्थापित हुआ  ?
 १५ - "तेरहताली   " लोक नृत्य किस राज्य का है ? 



उत्तर -
 (१). घट जाएगी (२). कैरोलस लिनियस  (३). कैलोलोजी   (४).नाईट्रोजन  (५)- मायटोकोंडरिया 
(६)- बैडमिन्टन( ७)- वेल्लोर ( ८)- चामुंड राय (९ )- वेळगाँव , १९२४ (10)-  १९७२ से (11) पी ० सी 0 महालानोविस  (12) फार्मिक अम्ल (१४ )१९२४ से  (१५ ) राजस्थान

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -4)

समसामयिक घटनाओं की लोकप्रियता और लोगो के सकारात्मक रुझान देखकर बड़ा हर्ष हुआ . इसी श्रृंखला के आगे बढ़ाते हुए यह चौथा भाग प्रस्तुत है .
अक्तूबर २०१२
१ अक्तूबर - केंद्र सरकार ने बैंको को एक से अधिक बीमा कंपनियों के उत्पाद बेचने की मंजूरी दी है .
 
7 अक्तूबर - वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका  को ३६ रन से हराकर पहली बार टी-20 क्रिकेट विश्वकप जीता .

९ अक्तूबर - भारत के युवा क्रिकेटर विराट कोहली को ICC ने अपनी टी-20 विश्व  एकादश में जगह दी .



११ अक्तूबर - केंद्र सरकार ने महिलाओं की छवि अश्लील तरीके से प्रस्तुत करने को रोकने सम्बन्धी               अधिनियम -१९८६ में संशोधन को  मंजूरी दी .
चीनी सहिय्कर  मो यान
११ अक्तूबर - चीन के साहित्यकार " मो यान  "  को २०१२ के नोबल साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया .  
११ अक्तूबर -पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अनिल कुम्बले को ICC क्रिकेट परिषद् समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है.
१९ अक्तूबर - लन्दन ओलंपिक खेलो में निशानेबाजी के रजत पदक विजेता विजय कुमार को सेना का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार दिया गया है . 
 २० अक्तूबर - प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने जयपुर के डूडू गाँव में आधार कार्ड के जरिये नकद सब्सिडी भुगतान की शुरुआत की . 
२१ अक्तूबर - सायना नेहवाल ने जर्मनी की जुलियन शेंक को हराकर डेनमार्क ओपन सुपर सीरिज जीता . 
 २२ अक्तूबर - बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ १९७१ के मुक्ति युद्ध में अहम् भूमिका निभाने वाले  बाबु जगजीवनराम को युद्ध का नायक करार दिया . गौरतलब है कि इससे पूर्व इंदिरा गाँधी को भी बंगलादेश २००९ में सम्मानित कर चुका है .
बाबु जग जीवन राम ( सर्वाधिक समय तक लगतार केन्द्रीय मंत्री रहे है , वर्तमान लोक सभा  अध्यक्ष मीरा कुमार इनकी पुत्री है  )

नवम्बर २०१२ 
१ नवम्बर - BCCI  ने वर्ष २०११-१२ में देश के सबसे अच्छे अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी के तौर पर विराट कोहली को पॉली उमरीगर पुरस्कार हेतु चुना . 
२ नवम्बर - अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को फ़्रांस के दुसरे सर्वोच्च सम्मान नाईट ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ आर्ट्स एंड लेटर्स  से सम्मानित किया गया . 
६ नवम्बर - सचिन  तेंदुलकर को आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया सम्मान से सम्मानित किया गया है .
६ नवम्बर - बराक  ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव जीता  
९ नवम्बर- आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेट कप्तान मो० अजहरुद्दीन पर BCCI  की और से लगाये गए आजीवन प्रतिबन्ध को हटाया .
 १९ नवम्बर - लन्दन ओलंपिक  में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) की महिला रैंकिंग में तीसरा स्थान कायम रखा है . 
१९ नवम्बर - अन्तरिक्ष में १२७ दिन बिताने के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापिसी हुई .
२० नवम्बर- ४३ वाँ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा की राजधानी पणजी में हुआ .
                                                                                                                                                                 २० नवम्बर - भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में फांसी की सजा के पक्ष में मतदान किया . कुल ३९ देशो ने पक्ष में और ११० देशों ने विरोध में मतदान किया .
२१ नवम्बर - यरवदा जेल ( महाराष्ट्र ) में २६/११ के आतंकवादी हमले में शामिल अजमल कसाब को फांसी दी गयी .
दिसंबर २०१२ 
 १ दिसंबर - भारतीय रेल ने आरक्षित श्रेणी में यात्रा  के दौरान वैध पहचान पत्र रखना अनिवार्य किया .
१२ दिसंबर - १२/१२/१२ को श्री हरिकोटा से PSLV -20 से  इंडो-फ्रेंच सेटेलाईट ' सरल ' को लांच किया . सरल सागर मापदंडो की जाँच करेगा . 
क्रमशः जारी ......
द्वारा -
मुकेश पाण्डेय 'चन्दन' 
( म० प्र ० लोकसेवा में चयनित ) 
चित्र : साभार गूगल


 

सोमवार, 7 जनवरी 2013

महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -3)

महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -1)
महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -2)
वर्ष २०१२ की समसामयिक घटनायों की इस श्रंखला को आगे बढ़ाते हुये इनसे आगे की महत्वपूर्ण घटनाओं की ओर बढ़ते है .
जुलाई २०१२ 
१ जुलाई - यूनेस्को ने भारत के पश्चिमी घाट के १६०० किमी०  क्षेत्र के १० स्थानों को विश्व धरोहर घोषित किया है .
८ जुलाई - रोजर फेडरर (स्विट्जर लैंड )  ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर बिम्बलडन पुरुष एकल ख़िताब ७ वी बार जीता .
१२ जुलाई - प्रसिद्द पहलवान और अभिनेता दारा सिंह का ८३ अवस्था  में मुंबई में निधन हुआ . वे अपने जीवन  में कभी नही हारे . इन्हें ' रुस्तम-ए-हिन्द ' का ख़िताब मिला था .
18 जुलाई - बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का मुंबई में निधन हुआ . इनकी पहली फिल्म ' दाग ' थी .

  २१ जुलाई - स्वदेश निर्मित स्टील्थ ( राडार की नजर  न आने वाला ) युद्धपोत आईएनएस सह्याद्री को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है .


२३ जुलाई - आजाद  हिन्द सेना में शामिल कप्तान लक्ष्मी सहगल का ९८ वर्ष की अवस्था में निधन हो गया . कप्तान सहगल ने अब्दुल कलाम के खिलाफ राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ा था . 
२५ जुलाई - तमिलनाडु  के सामाजिक कार्यकर्ता कुलन्देइ फ्रांसिस को रैमन मेगसेसे पुरस्कार २०१२ दिया गया . ( भारत में सर्व प्रथम बिनोबा भावे को मिला था )
  अगस्त २०१२ 
२ अगस्त - ब्रिटिश फिल्म संस्थान की पत्रिका ' लाइट एंड साउंड ' द्वारा किये गये सर्वेक्षण में सत्यजीत रे की फिल्म पाथेर पांचाली (1955) को विश्व सिनेमा की सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठ ५० फिल्मो में शामिल किया गया है . 
३ अगस्त - सुशील  कुमार शिंदे (केन्द्रीय गृह मंत्री ) को लोकसभा में सदन का नेता बनाया गया . प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने से यह पद खाली हुआ था . सामान्यतः इस लोकसभा में सदन का नेता  प्रधान मंत्री होता है , परन्तु मनमोहन सिंह लोक सभा के सदस्य नही है ( वे असम से राज्य सभा सदस्य है )
६ अगस्त - अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी  नासा द्वारा मंगल ग्रह पर जीवन की खोज करने भेजे गये यान " क्यूरोसिटी " को मंगल की सतह पर सुरक्षित उतरा गया . 
११ जुलाई - राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हामिद अंसारी को लगातार दुसरे उपराष्ट्रपति कार्यकाल की शपथ ग्रहण करायी . ( इससे पूर्व लगातार दो बार उपराष्ट्रपति डॉ. राधा कृष्णन  रहे है )
१४ अगस्त - दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने " गौरैया " को दिल्ली का राज्य पक्षी  घोषित किया  .(दिल्ली का राज्य पशु - लंगूर है )
१४ अगस्त- केंद्र सरकार ने बाघों के संरक्षण हेतु पाँच नए बाघ अभ्यारण्य ( टाइगर रिज़र्व ) को मंजूरी दी . इसमें मध्य प्रदेश में रातापानी ( जिला -रायसेन  ) को शामिल किया गया है . 
२४ अगस्त- दिल्ली से जयपुर के मध्य पहली बार डबल डेकर ट्रेन का शुभारम्भ हुआ . ( भारत में पहली डबल डेकर ट्रेन धनबाद से हावड़ा तक चली )
सितम्बर २०१२ 
२ सितम्बर - क्लीन इंडिया अभियान के तहत पर्यटन मन्त्रालय   ने ताज महल, खजुराहो के मंदिर (म० प्र०), कोणार्क का सूर्य मंदिर ( ओड़िसा )  , अजंता- एलोरा की गुफाएं ( महाराष्ट्र  ), बौद्धगया ( बिहार ) ,तथा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई ) विश्व धरोहरों  को साफ रखने का उत्तरदायित्व ONGC ( आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन ) को दिया है  .
५ सितम्बर - फीफा रैंकिंग में २०६ देशो की सूची में भारतीय फुटबाल टीम १६९ वे स्थान पर पहुच गयी है .  ( फुटबाल विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ ३२ टीमे भाग लेती है )
 
१४ सितम्बर - RBI ने शहीद भगत सिंह पर ५ रूपये का सिक्का जारी किया. ( भगत सिंह को २३ मार्च १९३१ में सांडर्स की हत्या के आरोप में फांसी दी गयी थी ) 




१५ सितम्बर - चन्द्रमा पर पहुचने वाले प्रथम मानव नील आर्मस्ट्रोंग  के शव को अटलांटिक महासागर में दफनाया गया . 
२४ सितम्बर - दक्षिण अफ्रीका के सेंडटन शहर में नौंवा विश्व हिंदी सम्मलेन आयोजित हुआ .
२५ सितम्बर - केंद्र सरकार ने गांवों तक हाई स्पीड ब्रॉड बैंड  पहुचने के लिए " भारत ब्रॉड बैंड नेटवर्क लिमिटेड " ,BBNL नाम से नई कंपनी बनायीं .
संदीप पाटिल भारतीय  क्रिकेट टीम  के  मुख्य चयनकर्ता
२७ सितम्बर- संदीप  पाटिल को BCCI  ने भारतीय  क्रिकेट टीम  का मुख्य चयनकर्ता बनाया .
 
२८ सितम्बर- बैडमिंटन खिलाडी सायना  नेहवाल  भारतीय वायु सेना के किरण जेट ट्रेनर से उडान भरने वाली पहली महिला  खिलाडी बनी .
२८ सितम्बर- भारत के पहले राष्ट्रिय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्र का निधन हो गया . ( प्रधानमंत्री वाजपेयी का कार्यकाल में थे )
अल्तमस कबीर शपथ ग्रहण करने के बाद राष्टपति से मिलते हुए
२९ सितम्बर - न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर ने देश के ३९ वे मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली .
२९ सितम्बर - प्रसिद्द गीतकार गुलज़ार को इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया गया .


द्वारा -







मुकेश पाण्डेय " चन्दन " 
(मध्य प्रदेश लोक सेवा में चयनित )
 

शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -2)

मार्च २०१२ 
- ४ मार्च - पोखरण ( राजस्थान ) में सेना ने सुपर सोनिक मिसाईल ब्रम्होस का सफल परिक्षण किया .
ब्रम्होस का सफल परिक्षण
(ब्रम्होस मिसाईल रूस के सहयोग से विकसित  की जा रही है , "ब्रम्होस" शब्द भारत की ब्रम्हपुत्र और रूस की म्स्कोवा नदियों के नाम का संयुक्त संक्षेप है )
-५ मार्च - जम्मू और कश्मीर के वित्तमंत्री अब्दुल रहीम राथर देश में सबसे अधिक बार बजट प्रस्तुत करने वाले वित्तमंत्री बने .



- ६ मार्च - ५ राज्यों में हुए विधान सभा के चुनाव  परिणाम घोषित हुए
        उत्तर प्रदेश - समाजवादी पार्टी - २२४ सीट ,
        उत्तराखंड - कांग्रेस- ३२  सीट
        मणिपुर - कांग्रेस- ४२ सीट
        पंजाब - अकाली दल - भाजपा गठबंधन -६८ सीट
        गोवा - भाजपा - २१ सीट
- ७ मार्च - विद्या बालन को "डर्टी पिक्चर" के लिए ५९ वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  ( सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ) और  गिरीश कुलकर्णी को फिल्म "देयोल " के लिए सर्वश्रेष्ठ  अभिनेता का पुरस्कार  दिया गया  .  
- १४ मार्च - रेल मंत्री दिनेश  त्रिवेदी ने संसद में रेल बजट प्रस्तुत किया , बजट में प्रत्येक किमि० पर २ से ३० पैसे अधिक किराया बढाया गया . ( किराया बढ़ाने के कारण नाराज ममता बनर्जी के विरोध से दिनेश त्रिवेदी को रेल मंत्री के पद से हटा कर , २० मार्च को मुकुल राय को नया रेल मंत्री बनाया गया . ऐसा पहली बार हुआ )
पश्मीना बकरी का क्लोन - नूरी
- २४ मार्च - शेर- ए- कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड साइंस के वैज्ञानिको ने "पश्मीना  बकरी " का क्लोन तैयार करने में सफलता प्राप्त की . इस क्लोन का नाम "नूरी " रखा गया .
(इससे पूर्व राष्ट्रीय डेयरी अनुसन्धान केंद्र , करनाल के वैज्ञानिको ने भैंस का क्लोन विकसित किया था , जिसका नाम "गरिमा " रखा गया था )
- २९ मार्च - चांदीपुर (ओड़िसा ) के एकीकृत परिक्षण रेंज से एक साथ कई रॉकेट दागने वाली स्वदेशी हथियार प्रणाली "पिनाक " का सफल परिक्षण किया गया . (पिनाक भगवान शिव के धनुष का नाम है )
-३१ मार्च - अमेरिकी सीनेट ने नैंसी पॉवेल को भारत में अमेरिका का राजदूत बनाया .
अप्रैल २०१२ 
- ३ अप्रैल - दक्षिण -पूर्वी एशियाई देशो के संगठन "आसियान "  का द्विवार्षिक सम्मलेन कम्बोडिया की राजधानी - नोमपेन्ह में आयोजित हुआ .
- ४ अप्रैल - रक्षा मंत्री ए० के० अंटोनी ने परमाणु पनडुब्बी आई ० एन ० एस ० चक्र को नौसेना में विधिवत शामिल किया . (रूस में निर्मित " नेरपा " को भारत ने आई ० एन ० एस ० चक्र  नाम से १० वर्षो के लिए लीज पर लिया है  )
- १५ अप्रैल - अमेरिका द्वारा नामांकित " जिम योंग किम " को विश्व बैंक का अगला १२ वा अध्यक्ष चुन गया है .
- १८ अप्रैल - टाइम पत्रिका ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विश्व के १०० प्रभावशाली लोगो की सूची में शामिल किया .
-२१ अप्रैल - जोरहाट (असम ) में आयोजित असम चाय उत्पादक असोसिएशन के प्लेटिनम जुबली समारोह में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया ने १७ अप्रैल  २०१३ में चाय को राष्ट्रीय पेय का दर्जा देने की घोषणा की .
- २६ अप्रैल- भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने अभिनेत्री रेखा, सामाजिक कार्यकर्ता - अनु आगा  और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को राज्य सभा के लिए मनोनीत किया .
- २७ अप्रैल - सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश " दलवीर भंडारी " को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश चुन गया . इनका कार्यकाल २०१२ से २०१८ तक रहेगा .
मई २०१२ 
- १३ मई - संसद की प्रथम बैठक के ६० वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित बैठक में सांसदों ने संसद की साख बचाने के लिए चार संकल्प लिए .
- १५ मई - फ्रान्कोवा ओलान्द ने फ़्रांस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली . 
-२६ मई -  तुर्की के चिकत्सको ने विश्व का पहला सफल गर्भाशय प्रत्यारोपण किया .
३१- मई- जनरल विक्रम सिंह ने देश के 25 वे थलसेना अध्यक्ष के रूप कार्यभार ग्रहण किया .
           - खेल मंत्री अजय माकन ने नई युवा नीति की घोषणा की. इसमें युवावस्था की सीमा ३५ से घटाकर ३० वर्ष एवं इसकी न्यूनतम आयु १३ से बढाकर १६ वर्ष की गयी . 
जून  2012       
- २ जून- ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी के ६० वर्ष पूर्ण होने पर ब्रिटेन में डायमंड जुबली समारोह मनाया गया . एलिजाबेथ -II  १९५२ में अपने पिता जार्ज षष्टम के बाद ब्रिटिश ताज की उत्तराधिकारी बनी . 


मुख्य चुनाव आयुक्त  वी एस संपत
- ४ जून- डी ० के ० जोशी भारत के नए नौसेना प्रमुख बने .
एडमिरल डी०  के ०  जोशी
- ५ जून- वी ० एस ० संपत भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने . 
- १० जून- भारत में जन्मे पाकिस्तान के मशहूर ग़ज़ल गायक मेंहदी हसन का ८५ वर्ष की अवस्था में करांची के आगा खान अस्पताल में निधन हो गया . 
- ११ जून - स्पेन के राफेल नडाल ने सर्बिया के नबक जोकोविच को हरा कर ७ वी बार  फ्रेंच ओपन का पुरुष एकल ख़िताब जीता .
- १७ जून- भारत ने अपनी परमाणु पनडुब्बी आई एन एस  अरिहंत के विकास के लिए परमाणु रिएक्टर का सफल परिक्षण किया . 
- १८ जून - अमेरिका ने विश्व के सबसे तेज कंप्यूटर " सिक्वोया " विकसित करने में सफलता प्राप्त की है . इसकी गति १६.३२ पेंटाफ्लाप है.
-२२ जून- संयुक्त राष्ट्र का पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन " रियो +२० " ब्राजील के रियो डी जिनेरो में आयोजित हुआ . 
-२४ जून - चीन की मानव युक्त पनडुब्बी ने प्रशांत महासागर के मेरियाना ट्रेंच में ७०१५ मीटर नीचे जाकर  नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया . 
 -२८ जून-  एलेन इसाक ( न्यूज़ीलैण्ड ) ने शरद पवार की जगह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ( आई सी सी ) के नए अध्यक्ष का पद ग्रहण किया . 
- ३० जून- मिस्र के नए राष्ट्रपति " मोहम्मद मुर्सी " बने .
(क्रमशः  जारी ..)     
 द्वारा-
मुकेश पाण्डेय " चन्दन " 
( मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा २००९ में चयनित )

रविवार, 16 दिसंबर 2012

महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -1)

आजकल सभी प्रतियोगी पत्रिकाओ में वर्ष २०१२ की समसामयिक तथ्यों की बाढ़ आई है.ऐसे में समस्या ये है , कि किस तथ्य को पढ़े  किस को छोड़े ?
                                                         सबसे महत्वपूर्ण बात ये है , कि जो घटनायें बहुत ज्यादा चर्चा  में रही है (जैसे -आम आदमी पार्टी  ) , जिन घटनाओं से हमारे देश -प्रदेश का गहरा सम्बन्ध हो . जो घटनायें वर्तमान या भविष्य को बदलने का माद्दा रखती हो ( जैसे - सर्न महाप्रयोग ) 
                                                          खैर आपकी सहूलियत और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के सन्दर्भ में मैं समसामयिक तथ्यों की एक श्रृंखला जारी कर रहा हूँ . जिसमे लगभग सभी महत्वपूर्ण समसामयिक तथ्यों को समेटने का प्रयास करूँगा . चूँकि यह कार्य इतना सरल भी नही है . अतः आप के सहयोग की भी अपेक्षा रहेगी . आप अपने सुझाव , शिकायते , सहायता और प्रश्न इस पोस्ट की टिप्पणियों में या  मेरे फेसबुक की प्रोफाइल या मेरे मोबाइल ०९०३९४३८७८१ पर भी प्रेषित कर सकते है .
वर्ष २०१२ : अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष ( संयुक्त राष्ट्र संघ  द्वारा घोषित )
वर्ष २०१२: राष्ट्रीय गणित वर्ष ( गणितज्ञ रामानुजम की १२५ वी  वर्षगांठ पर भारत सरकार द्वारा घोषित )
वर्ष २०१३: अंतर्राष्ट्रीय जल सहयोग वर्ष   ( संयुक्त राष्ट्र संघ  द्वारा घोषित )
जनवरी 2012
१ जनवरी - अंतर्राष्ट्रीय रामायण शोध संस्थान ट्रस्ट (इरीट ) द्वारा प्रथम राष्ट्रीय रामायण सम्मलेन नई     दिल्ली  में आरम्भ हुआ .
३ जनवरी - प्रधान्मनरी डॉ. मनमोहन सिंह ने ९९वे राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस का भुवनेश्वर में उद्घाटन किया . राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस संगठन के १०० वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री को इसका अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया .
श्रीमती कमला प्रसाद विसेसर और डॉ.  मनमोहन सिंह सम्मलेन का उद्घाटन करते हुए साथ में राजस्थान  के  मुख्य मंत्री अशोक गहलोत 
८ जनवरी - प्रधानमंत्री ने जयपुर में १०वे प्रवासी भारतीय सम्मलेन का उद्घाटन किया . इस सम्मलेन की मुख्य अतिथि त्रिनिदाद एवं टोबैगो की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती कमला प्रसाद बिसेसर थी .( इनके पूर्वज बिहार के बक्सर जिले के निवासी थे. )
(त्रिनिदाद एवं टोबैगो -वेस्ट इंडीज समूह का एक देश है , जिसकी राजधानी -port of spain है )
होमी व्यारवाला और उनके खींचे गये चित्र में पंडित नेहरु
१५ जनवरी - देश की पहली महिला फोटो पत्रकार होमी व्यारवाला का ९८ वर्ष की उम्र में निधन हो गया . इन्होने महात्मा गाँधी , पंडित नेहरु सहित राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन के कई दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों  एवं क्षणों को अपने कैमरे में कैद किया था .
२० जनवरी- जयपुर के डिग्गी पैलेस में पांच दिवसीय साहित्य महोत्सव आयोजित किया गया . यह महोत्सव विवादित एवं बुकर प्राईज विजेता साहित्यकार  सलमान रश्दी के आगमन के विरोध के कारण चर्चित रहा . विरोधी रश्दी की पुस्तक " द सैटेनिक वर्सेज " में इस्लाम की बुराई करने से नाराज थे .बाद में रश्दी नही आये. 
२३ जनवरी - रूस ने बहुप्रतीक्षित पनडुब्बी " नेरपा " भारत को सौंपी . यह  पनडुब्बी भारतीय नौसेना में आइ० एन० एस० चक्र  के नाम से जानी जाएगी . 
२३ जनवरी - गत विजेता राजस्थान ने लगातार दूसरे वर्ष रणजी ट्राफी (क्रिकेट )  जीती .
२६ जनवरी - देश के ६३ वें गणतंत्र दिवस की परेड के मुख्य अतिथि थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिन्ग्लुक शिनवात्रा रही .
  फ़रवरी २०१२ 
२ फ़रवरी - सर्वोच्च न्यायलय   ने  पूर्व दूरसंचार मंत्री ए० राजा के कार्यकाल में हुए २-जी स्पेक्ट्रम के १२२ लाईसेंसो के आवंटन को रद्द किया .
४ फ़रवरी - चिली  की परनाल वेध शाला में दुनिया की सबसे बड़ी वर्चुअल ऑप्टिकल दूरबीन का निर्माण हुआ .
७ फ़रवरी  - केन्द्रीय सांख्यिकी  संगठन (cso) ने अपने अग्रिम  अनुमान में वर्तमान मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय २०११-१२ में १४.३ % की वृद्धि के साथ ६०,९७२ रूपये रहने का अनुमान व्यक्त किया है . 

८ फ़रवरी - स्वदेशी  माइक्रो लाइट पायलट रहित विमान " लक्ष्य " का चांदीपुर (ओड़िसा ) स्थित एकीकृत परिक्षण रेंज से सफल परिक्षण हुआ .
 
१६ फ़रवरी - देश की प्रस्तावित तीन राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय (दिल्ली , हरियाणा  और  हैदराबाद )
में से प्रथम विश्वविद्यालय की स्थापना " झज्जर , हरियाणा " में होगी .
१८ फ़रवरी - देश की पहली मोनो रेल ( एक पटरी पर चलने वाली रेल ) का प्रायोगिक परिक्षण मुंबई में बडाला से भक्ति पार्क तक चलाकर हुआ .( देश की पहली रेल भी १६ अप्रैल १८५३ को मुंबई से ही चली थी )

२५ फ़रवरी - विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)  ने पोलियो ग्रस्त देशो की सूची से भारत का नाम हटाया . अर्थात अब भारत पोलियो मुक्त हो गया है . विश्व में केवल पाकिस्तान , अफगानिस्तान और नाइजीरिया ही पोलियो ग्रस्त बचे है . 
२९ फ़रवरी - यूनिसेफ द्वारा जारी रिपोर्ट में नवजातों की मृत्यु दर के मामले में भारत को सबसे ख़राब ५० देशो में शामिल किया गया है . 
क्रमशः जारी ......

द्वारा - मुकेश पाण्डेय 'चन्दन ' 
( मध्य प्रदेश लोकसेवा २००९ में चयनित )

मंगलवार, 16 अक्टूबर 2012

जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य


जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण और रोचक  तथ्य

-घट् पर्णी (पिचर प्लांट ) और फ्लाई ट्रैप ऐसे पौधें  है , जो कीटों को खाते है .
- आलू की खेती में आलू के छोटे- छोटे टुकडो को रोपित किया जाता है , इसलिए आलू के पौधे अपने पूर्वज पौधों के क्लोन होते है . 
दुनिया का सबसे बड़ा फूल - रैफ्लेशिया
- ' रैफ्लेशिया आर्नौल्डी ' के फूल दुनिया में सबसे बड़े फूल है , ये रंग-बिरंगी फूल ९१ सेमि० व्यास के और इनका वजन लगभग ७ किग्रा० का होता है . ये परजीवी बेल है , और इनके फूलों से सड़ी लाश जैसी बदबू आती है . 
- 'चीनी  विस्टेरिया ' विश्व का सबसे बड़ा फूलदार पौधा है , यह पौधा १८९२ में कैलिफोर्निया , अमेरिका  में लगाया गया था . आज यह लगभग एक एकड़ भूमि घेरे हुए है , और इसका वजन लगभग  २२८ टन है . जब यह फूलता है , तो लगभग १५ लाख फूलों से लद जाता है . 
- कैलिफोर्निया का 'जनरल शर्मैन ' नामक वृक्ष दुनिया का सबसे विशाल वृक्ष है . यह ८५ मीटर लम्बा और २०३० टन वजनी है . 

- विश्व  का सबसे बड़ा पक्षी 'शुतुरमुर्ग'  है , जबकि सबसे छोटा ' किवी' है . दोनों उड़ने में असक्षम  है .
-प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान क्लोरोफिल द्वारा सूर्य प्रकाश  की नीले और लाल रंग की किरणों का सर्वाधिक  अवशोषण होता है .इस प्रक्रिया में सौर ऊर्जा , रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित होती है . 
- कुछ बैक्टीरियाओं में भी प्रकाश संस्लेषण होता है . जैसे-  सोमेतियम, तोदोस्पिरालम आदि . क्योंकि  इनमे क्लोरोफिल पाया जाता है.
-  पोलियो का टीका बन्दर के गुर्दे से पोलियो वायरस लेकर उसे अक्रिय करके बनाया जाता है . 
-मानव शरीर में रक्त की मात्र शरीर के भर का लगभग ७ प्रतिशत होता है , रक्त का pH मान ७.४ होता है . 
- यकृत (लीवर ) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है , जबकि फीमर ( जांघ की अस्थि ) सबसे बड़ी और लम्बी अस्थि है . त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग है . 
- लैक्टिक अम्ल के मांसपेशियों में जम जाने के कारण थकन महसूस होती है . लैक्टिक अम्ल बनने के कारण ही दूध फट जाता है , और उसमे खटास आ जाती है .

-   वयस्क मनुष्य के शरीर  में २०६ हड्डियाँ पायीं जाती है , जबकि नवजात  शिशु के शरीर में ३०० हड्डियाँ होती है , उम्र बढ़ने के साथ ही कई हड्डियाँ आपस में जुड़ जाती है . हड्डियाँ केल्सियम और फास्फोरस से बनी होती है . सबसे छोटी हड्डी  कान    की हड्डी ' स्टेपीज  '  है .

- मानव आहार में मक्खन और घी जैसे संतृप्त  वसा की मात्रा कम होनी चाहिए , क्योंकि  संतृप्त वसा आसानी से कोलेस्ट्राल में बदल जाती है . इससे धमनी जाम , अधिक रक्तचाप एवं ह्रदय सम्बन्धी विकार  उत्पन्न जाते है .
-
- मलेरिया सिर्फ मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने के कारण से हीं होता है , बल्कि उसके आँतों में पल रहे परजीवी ' प्लाजमोडियम ' के कारण होता है . मच्छर तो केवल वाहक  है .
- मानव शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी 'जीभ' होती है , जबकि सबसे मजबूत अस्थि  जांघ  की अस्थि        ' फीमर ' होती है .  .

 

 -  मानव शरीर का सबसे कठोर पदार्थ दांत के ऊपर पाया जाने वाला 'एनामिल ' होता है . 
- स्त्री के गर्भाशय का भार ( जिसने कभी संतान को जन्म न दिया हो ) ५० ग्राम होता है , तथा संतान को जन्म देने वाली स्त्री के गर्भाशय का भार बढ़कर १०० ग्राम हो जाता है . 

- ' एड्रीनलीन हार्मोन ' संकट , क्रोध, आवेश आदि के समय हमारे शरीर को अधिकतम  कुशलता से कार्य करने के लिए तैयार करता है . इसे "लड़ो या मरो " हार्मोन भी कहते है . 
 - मनुष्य के ह्रदय का सामान्य स्पंदन एक मिनट में ७२ बार होता है , हर  एक स्पंदन में पहले आलिन्दो का संकुचन फिर निल्यों का संकुचन होता है .फिर दोनों का एक साथ शिथिलन होता है . और ह्रदय सामने धारणा के अनुसार ' धक्-धक् ' नहीं बल्कि " लप-डप " की ध्वनि करता है . यह एक प्रकार का पम्प है , जिसका कार्य रक्त को पुरे शरीर में पम्प करना है .

- सामान्य अवस्था में श्वसन की दर १५ से 18 प्रति मिनट होती है , कठिन परिश्रम या व्यायाम के समय आक्सीजन की मांग बढ़ जाने के कारण श्वसन दर २० से २५ गुना बढ़ जाती है .
- सामान्यतः हम श्वसन का अर्थ साँस लेना या साँस छोड़ना लगते है , लेकिन इसे श्वासोच्छ्वास (breathing  ) कहा जाता है . श्वसन का अर्थ कार्बोहईद्रेट्स  (भोजन ) का आक्सीकरण या पाचन होता है.