शुक्रवार, 31 मई 2013

भारत-चीन विवाद क्या है ?

                         भारत के पडोसी देशों में चीन एक विशाल देश और २१ वी सदी की एक उभरती हुई महाशक्ति है . दोनों देशो के मध्य न केवल ४००० कि० मी० के लगभग संयुक्त सीमा (मैकमोहन रेखा ) है , बल्कि दोनों प्राचीन सभ्यताएं है , और हजारों वर्षो से दोनों के सम्बन्ध भी रहे है . ६५ ई ० में बौद्ध धर्म भारत से चीन गया , जिसने दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक संबंधो को और मजबूत बनाया .
                      १९ वी सदी और २० वी सदी में दोनों देशों में देशों में राष्ट्रिय आन्दोलन ने ओपनैवेशिक दमन के खिलाफ नए संबंधो को जन्म दिया . चीनी नेता सनयात सेन के साथ कुछ भारतीय क्रांतिकारियों के भी सम्बन्ध थे. १९२४ में रविन्द्र नाथ टेगोर ने भी चीन का दौरा किया था .

चीन की आजादी :-
                                                          १ अक्टूबर १९४९ को जनवादी गणतंत्र चीन अर्थात साम्यवादी चीन के निर्माण के साथ ही भारत चीन को मान्यता देने वाले देशों में प्रथम था . भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन के प्रतिनिधित्व के दावे का समर्थन अमेरिका , ब्रिटेन आदि देशों से नाराज़गी मोल लेकर किया .
पंचशील सिद्धांत :-
                              १९५४ में चीनी प्रधानमंत्री ' चाऊ-एन- लाई' के दौरे के समय भारतीय प्रधानमंत्री पंडित नेहरु ने मिलकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किये . जिसे दुनिया में  " पंचशील " के नाम से जाना जाता है . इसी यात्रा के दौरान पंडित नेहरु ने " हिंदी-चीनी भाई भाई " नारा दिया था .
इस समझौते के पञ्च सिद्धांत इस प्रकार है -
१- दोनों देशों द्वारा एक दुसरे की संप्रभुता एवं अखंडता का सम्मान करना .
२- एक दुसरे पर आक्रमण न करना .
३- एक दुसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना .
४- समानता के आधार पर लाभों का वितरण .
५- शांति पूर्ण सहअस्तिव . 
     भारत-चीन युद्ध :-                             
                                          १९५७ तक दोनों देनो देशों में अटूट मित्रता बनी रही . 1950  में स्वतंत्र राज्य तिब्बत से चीन ने युद्ध छेड़ दिया . भारत ने इसका विरोध किया . साथ ही यह स्पष्ट किया किवह चीन के तिब्बत पर अधिराज्य को स्वीकार करता है , और चीन के आंतरिक मामलो में कोई दखल रखने का इरादा नही रखता . 1959  में अचानक विदेओह भड़क उठा , चीन कि सख्ती के कारन हजारों तिब्बतियों के साथ उनके आध्यात्मिक एवं राजनैतिक प्रमुख ' दलाई लामा ' ने भारत से शरण मांगी . भारत ने राजनैतिक शरण तो दी , लेकिन भारतीय भूमि पर चीन के विरुद्ध कोई गतिविधि न चलाने को कहा . चीन इससे चिढ गया . 
सितम्बर १९६२ को चीन ने भारत के नेफा क्षेत्र (पूर्वोत्तर भारत ) पर आक्रमण कर दिया . इसके बाद अक्टूबर 1962 में चेनी सेना ने पूरी भारत-चीन सीमा पर आक्रमण कर दिया . जल्द ही नवम्बर 1962 में एकतरफा युद्ध विराम कि घोषणा कर दी . इस युद्ध के बाद दोनों देशो के संबंधो में ऐसी वर्फ जमी जो आजतक पिघली ही नही . हाल में विवाद -
   पिछले दिनों चीनी सैनिक भारत के दौलत बेगि  ओल्डी क्षेत्र में घुसपैठ करके डेरा जमाये हुए थे . भारतीय और चीनी प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और ली केकियांग के बीच दो दिन (19 -20 मई) में दो दौर की बातचीत हुई . विवाद के तीन प्रमुख नतीजे निकले है . 
१. विवाद - 
 सीमा विवाद - भारत के दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में चीनी सैनिको की घुसपैठ .
समाधान - 
                  दोनों देश इस पर सहमत है , कि 1993 के करार का पालन होगा . जिसमे तय हुआ था , कि बातचीत के जरिये सीमा विवाद को हल किया जायेगा .
हकीकत -  
                लगभग ४००० कि० मी ० लम्भी भारत-चीन सीमा के हल के लिए पिछले ५ वर्षो में राष्ट्रिय सुरक्षा सलाहकार स्तर १५ दौर को बातचीत हो चुकी है . चीन " अक्साई चिन "  देने को तैयार नही है . और अरुणांचल प्रदेश पर भी अपना दावा करता है . 
२ विवाद - 
             ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन में तीन नए बांध बन्ने से भारत में सिंचाई प्रभावित होगी .
समाधान - 
               दोनों देश जल विवाद पर आपसी सहयोग बढ़ाएंगे .
हकीकत -  ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन नये बांध बना रहा है , इसके अलावा ५१० मेगावाट का प्रोजेक्ट भी लगा रहा है . चीन का दावा है , कि उसके प्रोजेक्ट बहते पानी पर है . वे पानी नही रोक रहे है . ऐसे में चीन पर भरोसा करना मुश्किल है . 
३- विवाद - 
             भारतियों  को चीन में निवेश के कम अवसर है , व्यापर असंतुलन बढ़ रहा है .
समाधान - 
            दोनों देश ग्रुप्स जॉइंट इकोनोमिक ग्रुप के मातहत काम करेंगे और आपसी व्यापर बढ़ने के तरीके बताएँगे .
हकीकत- 
         2012  में दोनों देशों के बीच ६६ अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ , लेकिन भारत का व्यापार घाटा २९ अरब डॉलर का रहा . यानि चीन कि तुलना में भारत से कम निर्यात हुआ . इसे बढ़ाबे हेतु कोई कदम नही उठाया गया , 


गुरुवार, 30 मई 2013

भारत में मंदिर निर्माण शैली और प्रमुख मंदिर

नाचना कुठार (मध्य प्रदेश )का गुप्तकालीन पार्वती मंदिर, जो मंदिर निर्माण की प्रारंभिक अवस्था के दर्शाता है . 
मंदिर हिन्दू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखते है . हिन्दू धर्म में मंदिर देवी-देवताओं के निवास स्थान मने जाते है . और हिन्दू इन मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते है . भारत में मंदिर निर्माण के साक्ष्य चौथी सदी ईस्वी से मिलना प्रारंभ होते है . इस समय भारत में गुप्त शासको का पुरे भारत पर शासन था . उन्ही के द्वारा मंदिर निर्माण को संरक्षण दिया गया . गुप्तकाल से ही मंदिरों का प्रभुत्व बढ़ा और बाद में अन्य शासको ने भी कई मंदिरों का निर्माण कराया . अलग-अलग कालखंड एवं क्षेत्र में बिभिन्न शासको के द्वारा निर्माण कराये जाने के कारण इनकी निर्माण शैली और संरचना में भी परिवर्तन आये .

 प्राचीन भारतीय इतिहास के आधार पर भारत में मंदिर निर्माण शैलियों को तीन प्रमुख शैलियों में बांटा  गया .
१- नागर शैली के मंदिर - इस शैली के मंदिर मुख्यतः मध्य भारत में पाए जाते है जैसे -
नागर शैली में खजुराहो का कंदरिया महादेव मंदिर
लिंगराज मंदिर - भुवनेश्वर (ओड़िसा )
जगन्नाथ मंदिर - पुरी (ओड़िसा )
कोणार्क का सूर्य मंदिर - कोणार्क  (ओड़िसा )
मुक्तेश्वर मंदिर -  (ओड़िसा )
खजुराहो के मंदिर - मध्य प्रदेश 
दिलवाडा के मंदिर - आबू पर्वत (राजस्थान )
सोमनाथ मंदिर - सोमनाथ (गुजरात )
अपने भव्य गोपुरम के साथ द्रविड़ शैली के मंदिर



२- द्रविड़ शैली के मंदिर - दक्षिण भारत में पाए जाने वाले इन मंदिरों का शिखर पिरामिड के आकर का होता है , मंदिरों से ज्यादा भव्य इनका गोपुरम (मुख्य द्वार ) होता है . मुख्य मंदिर है -
मामाल्ल्पुरम का रथ मंदिर - तमिलनाडु 
कैलास मंदिर - कांची 
बैकुंठ मंदिर - पेरूमल 
कैलास मंदिर - महाराष्ट्र 



बेशर शाली में नासिक का त्रियाम्बकेश्वर मंदिर

महाबलीपुरम मंदिर - तमिलनाडु 
तंजाबुर का ब्रह्दिश्वर  मंदिर - तमिलनाडु 
मीनाक्षी मंदिर - तमिलनाडु 
तिरुपति मंदिर - तमिलनाडु 
३- बेशर शैली के मंदिर - 
अमरनाथ का मंदिर - महाराष्ट्र 
खानदेश का मंदिर - बुरहानपुर 
स्वामी रामकृष्ण परमहंस की उपासना स्थली : दक्षिणेश्वर काली मंदिर , कोलकाता
नासिक के मंदिर - महाराष्ट्र 
तंत्र-मंत्र आदि के लिए चर्चित कामख्या देवी मंदिर , गुवाहाटी (असम )

पर्वतीय शैली में बना हुआ बद्रीनाथ मंदिर , उत्तराखंड

कोणार्क का विश्व प्रसिद्द सूर्य मंदिर

नई दिल्ली स्थित अक्षर धाम मंदिर : यह विश्व के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है .
द्रविड़ शैली में बना हुआ एकमात्र उत्तर भारत का मंदिर : तेली का मंदिर , ग्वालियर
यूरोपीय शैली में बना पन्ना का बलदेव मंदिर












मध्य प्रदेश के युवा बेरोजगारों के लिए शानदार योजना " मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना "

आज जहाँ बेरोजगार युवा नौकरियों (सरकारी और प्राइवेट ) के पीछे भाग रहे है , और नौकरियों में भी गलाकाट प्रतियोगिता है . उस हिसाब से स्वरोजगार अपनाना अधिक श्रेयस्कर है . जहाँ नौकरियों में आप किसी न किसी के अधीन होते है , वही स्वरोजगार में आप मालिक होते है .
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा युवा पंचायत में की गयी घोषणा के परिप्रेक्ष्य में युवाओं को स्वरोजगार हेतु बैंक से सुगमतापूर्वक ऋण प्राप्त हो सके , इस उद्देश्य से युवा स्वरोजगार योजना दिनांक १ जनवरी २०१३ से आरम्भ की गयी है .
योजना का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लिए स्वयं का उद्योग /सेवा /व्यवसाय स्थापित करने हेतु बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना है. योजनान्तर्गत हितग्राहियों को मार्जिन मनी सहायता तथा व्याज अनुदान की सुविधा दी जाएगी .
उद्योग एवं सेवा उद्दमो के लिए ' क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्माल इंटरप्राइजेज ' (सीजीटी-एमएसई )
योजनान्तर्गत डे गारंटी शुल्क की राशि का भुगतान राज्य शासन द्वारा किया जायेगा .
योजना में आय सीमा का कोई बंधन नही होगा .
योजना का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण मध्य प्रदेश होगा .
संपर्क - योजना का लाभ लेने या जानकारी लेने के लिए जिला वाणिज्य, उद्योग और रोजगार विभाग के साथ जनपद पंचायतो से संपर्क किया जा सकता है .
पात्रता -
 १. मध्य प्रदेश का मूल निवासी हो .
२. दसवी कक्षा उत्तीर्ण हो .
३. आवेदन दिनांक को आयु १० से ३५ वर्ष के मध्य हो .
४. अनु० जाति/ अनु० जनजाति /अ० पि०वर्ग / महिला / निशक्तजन उद्दमी को आयु सीमा में ५ वर्ष की छुट
५. आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक / वित्तीय संस्था /सहकारी बैंक का चूककर्ता / डिफाल्टर न हो .
६. यदि आवेदक पूर्व से ऐसी ही किसी अन्य योजना का लाभ न ले रहा हो .
७. योजनान्तर्गत सहायता हेतु सिर्फ एक व्यक्ति के लिए एक उद्योग/सेवा/व्यवसाय हेतु ही पात्रता होगी .
प्राथमिकता -   
१- आई टी आई /डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग/ अन्य अधिकृत संस्थाओं द्वारा प्रदत्त मोड्यूलर एम्प्लाय्बल स्किल्स प्रमाण पत्र .
२- गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले  परवारों की सर्वे सूची में अंकित हितग्राही .
३- अनु०जति / अनु० जनजाति / महिला/ निशक्तजन
४ उद्मिता विकास कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित हितग्राही
वित्तीय सहायता - 
५० हजार से २५ लाख रूपये तक की 
(शर्ते
लागू )
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के मुख्य प्रावधान निम्नलिखित है:
• राज्य सरकार 25 लाख रूपये तक का उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने के लिए बैंक गारन्टी और 5 वर्ष तक 5 प्रतिशत की ऋण सबसिडी देगी.
• ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और शहरी क्षेत्रों में उद्योग और वाणिज्य विभाग द्वारा योजना लागू की जायेगी.
• योजना के तहत बैंकों को एक महीने के भीतर ऋण के मामले निपटाने होंगे.
• मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 50 हजार रूपए से लेकर 25 लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा.
• योजनांतर्गत हितग्राहियों को मार्जिन मनी सहायता तथा ब्याज अनुदान की सुविधा देने का प्रावधान.
• उद्योग एवं सेवा उद्यमों के लिये सीजीटी-एमएसई (क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट फॉर माईक्रो एण्ड स्माल  एंटरप्राइजेस) योजनांतर्गत देय गारंटी शुल्क की राशि का भुगतान राज्य शासन द्वारा किया जायेगा.
• मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आय सीमा का कोई बंधन नहीं है.
• मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का कार्यक्षेत्र संपूर्ण मध्यप्रदेश है.
• इस योजना के क्रियान्वयन हेतु वाणिज्य, उद्योग और रोजगार विभाग नोडल विभाग होगा.
• ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा शहरी क्षेत्रों में वाणिज्य, उद्योग और रोजगार विभाग के माध्यम से योजना का क्रियान्वयन किया जाना है.
• इस योजना के तहत आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो एवं दसवीं उत्तीर्ण हो.
• मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो.
• अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, निःशक्तजन उद्यमी हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट.
• ऋण गारंटी निधि योजना अंतर्गत गारंटी शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा केवल उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के लिये देय, व्यवसाय क्षेत्र के लिये नहीं.
• मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदक किसी भी बैंक, वित्तीय संस्था का चूककर्ता, अशोधी नहीं होना चाहिये.
• यदि कोई व्यक्ति ऐसी किसी अन्य सरकारी योजना के अंतर्गत पूर्व से सहायता प्राप्त कर रहा है, तो वह मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत पात्र नहीं.
• मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, अन्य अधिकृत संस्थाओं द्वारा प्रदत्त माड्यूलर एम्पलायबल स्किल्स प्रमाण-पत्र, गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की सर्वे सूची में अंकित हितग्राही, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं निःशक्तजन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित हितग्राही को प्राथमिकता. 

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र - ई में नया जुड़ा " अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनियम , 1989

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के  प्रश्न पत्र - I  में  नया जुड़ा " अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनियम , 1989

 महत्वपूर्ण बिंदु
- एक्ट भारतीय गणतंत्र के ४० वें  वर्ष में पारित किया गया .
- एक्ट का उद्देश्य - 
१. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों पर अत्याचार का विचारण
२. अपराधों  के विचारण हेतु  न्यायालयों का गठन
३. अपराध पीड़ितों को राहत एवं पुनर्वास 
-एक्ट का संक्षिप्त नाम वर्णित है - धारा - १ में 
 - एक्ट में अत्याचार शब्द परिभाषित है - धारा २ (1) (अ) में 
- अत्याचार से तात्पर्य है - एक्ट की धारा : ३ के अधीन दंडनीय अपराध 
- एक्ट में संहिता शब्द परिभाषित है - धारा २ (1) (ब ) में 
- एक्ट में संहिता का तात्पर्य है - दंड प्रक्रिया संहिता १९७३, भारतीय दंड संहिता १८६० 
- धारा ३ (१) के तहत दोषी व्यक्ति को सजा हो सकती है - ६ माह से ५ वर्ष का कारावास व जुर्माना
- अनु० जा० एवं अनु० ज० जा०  के सदस्य को जिसे ७ वर्ष या अधिक का कारावास दिया गया हो , तथा इस सम्बन्ध में मिथ्या साक्ष्य देने या गढ़ने पर न्यूनतम ६ माह से 7 वर्ष  तक का कारावास दिया जा सकेगा , इससे जुर्माना भी प्रावधानित  है .
-   अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की संपत्ति को नुकसान पहुचाने पर सजा है
      - कारावास ( ६ माह से ७ वर्ष + जुर्माना ) 
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एक्ट में लोकसेवक को दिए गये कर्तव्य का यदि लोक सेवक पालन नही करता है , तो उसे सजा होगी - ६ माह से १२ माह का कारावास 
( बशर्ते लोकसेवक गैर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का हो , धारा :४ में वर्णित ) 
- पश्चात्वर्ती दोष सिद्धि की दशा  में न्यूनतम १ वर्ष से उस अपराध हेतु उपबंधित  अधिकतम दंड दिया जा सकता है . 
- निष्कासन से सम्बंधित उपबंध है - अध्याय -३ 
-धारा : १० के तहत  अधिकतम निष्कासन अवधि है .- २ वर्ष 
 -धारा : ९ के तहत अपराध के निवारणार्थ राज्य सरकार द्वारा किसी अधिकारी को पुलिस या न्यायालय की शक्तियां दी जा सकती है . 
( क्रमशः जारी....)


शुक्रवार, 11 जनवरी 2013

कुछ महत्वपूर्ण परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

1- बर्फ पर दाब बढ़ाने से उसके गलनांक में क्या परिवर्तन होगा ?
२- जीवो के द्विनाम  वर्गीकरण पद्धति के जनक कौन थे ?
३- सौंदर्य शास्त्र का अध्ययन करने वाला विज्ञान क्या कहलाता है ?
४ पौधों में प्रोटीन निर्माण के लिए आवश्यक तत्व क्या है ? 
५- DNA किस कोशिकांग में पाया जाता है ?
६- "सुदिरमन  कप " किस खेल में दिया जाता है ?
७- विजयनगर की पहली  राजधानी हम्पी थी , दूसरी कहाँ थी ?
८ - श्रवण वेलगोला में गौतमेश्वर की मूर्ति का निर्माण किसने कराया था ?
९ - कांग्रेस के किस अधिवेशन में हिंदी को सर्वप्रथम  राष्ट्रभाषा  के रूप में प्रस्तुत  किया गया ?
१० - भारत  में पिन कोड की व्यवस्था कब से शुरू हुई ?
11 - भारत  में पंचवर्षीय योजना को किसने विकसित किया था ?

१२-  चींटियों में कौन सा अम्ल पाया जाता है ?
१३- रेलवे बजट को सामान्य बजट से कब अलग किया गया ?
१४ - देश का पहला लौह इस्पात कारखाना कहाँ स्थापित हुआ  ?
 १५ - "तेरहताली   " लोक नृत्य किस राज्य का है ? 



उत्तर -
 (१). घट जाएगी (२). कैरोलस लिनियस  (३). कैलोलोजी   (४).नाईट्रोजन  (५)- मायटोकोंडरिया 
(६)- बैडमिन्टन( ७)- वेल्लोर ( ८)- चामुंड राय (९ )- वेळगाँव , १९२४ (10)-  १९७२ से (11) पी ० सी 0 महालानोविस  (12) फार्मिक अम्ल (१४ )१९२४ से  (१५ ) राजस्थान

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -4)

समसामयिक घटनाओं की लोकप्रियता और लोगो के सकारात्मक रुझान देखकर बड़ा हर्ष हुआ . इसी श्रृंखला के आगे बढ़ाते हुए यह चौथा भाग प्रस्तुत है .
अक्तूबर २०१२
१ अक्तूबर - केंद्र सरकार ने बैंको को एक से अधिक बीमा कंपनियों के उत्पाद बेचने की मंजूरी दी है .
 
7 अक्तूबर - वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका  को ३६ रन से हराकर पहली बार टी-20 क्रिकेट विश्वकप जीता .

९ अक्तूबर - भारत के युवा क्रिकेटर विराट कोहली को ICC ने अपनी टी-20 विश्व  एकादश में जगह दी .



११ अक्तूबर - केंद्र सरकार ने महिलाओं की छवि अश्लील तरीके से प्रस्तुत करने को रोकने सम्बन्धी               अधिनियम -१९८६ में संशोधन को  मंजूरी दी .
चीनी सहिय्कर  मो यान
११ अक्तूबर - चीन के साहित्यकार " मो यान  "  को २०१२ के नोबल साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया .  
११ अक्तूबर -पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अनिल कुम्बले को ICC क्रिकेट परिषद् समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है.
१९ अक्तूबर - लन्दन ओलंपिक खेलो में निशानेबाजी के रजत पदक विजेता विजय कुमार को सेना का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार दिया गया है . 
 २० अक्तूबर - प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने जयपुर के डूडू गाँव में आधार कार्ड के जरिये नकद सब्सिडी भुगतान की शुरुआत की . 
२१ अक्तूबर - सायना नेहवाल ने जर्मनी की जुलियन शेंक को हराकर डेनमार्क ओपन सुपर सीरिज जीता . 
 २२ अक्तूबर - बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ १९७१ के मुक्ति युद्ध में अहम् भूमिका निभाने वाले  बाबु जगजीवनराम को युद्ध का नायक करार दिया . गौरतलब है कि इससे पूर्व इंदिरा गाँधी को भी बंगलादेश २००९ में सम्मानित कर चुका है .
बाबु जग जीवन राम ( सर्वाधिक समय तक लगतार केन्द्रीय मंत्री रहे है , वर्तमान लोक सभा  अध्यक्ष मीरा कुमार इनकी पुत्री है  )

नवम्बर २०१२ 
१ नवम्बर - BCCI  ने वर्ष २०११-१२ में देश के सबसे अच्छे अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी के तौर पर विराट कोहली को पॉली उमरीगर पुरस्कार हेतु चुना . 
२ नवम्बर - अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को फ़्रांस के दुसरे सर्वोच्च सम्मान नाईट ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ आर्ट्स एंड लेटर्स  से सम्मानित किया गया . 
६ नवम्बर - सचिन  तेंदुलकर को आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया सम्मान से सम्मानित किया गया है .
६ नवम्बर - बराक  ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव जीता  
९ नवम्बर- आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेट कप्तान मो० अजहरुद्दीन पर BCCI  की और से लगाये गए आजीवन प्रतिबन्ध को हटाया .
 १९ नवम्बर - लन्दन ओलंपिक  में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) की महिला रैंकिंग में तीसरा स्थान कायम रखा है . 
१९ नवम्बर - अन्तरिक्ष में १२७ दिन बिताने के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापिसी हुई .
२० नवम्बर- ४३ वाँ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा की राजधानी पणजी में हुआ .
                                                                                                                                                                 २० नवम्बर - भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में फांसी की सजा के पक्ष में मतदान किया . कुल ३९ देशो ने पक्ष में और ११० देशों ने विरोध में मतदान किया .
२१ नवम्बर - यरवदा जेल ( महाराष्ट्र ) में २६/११ के आतंकवादी हमले में शामिल अजमल कसाब को फांसी दी गयी .
दिसंबर २०१२ 
 १ दिसंबर - भारतीय रेल ने आरक्षित श्रेणी में यात्रा  के दौरान वैध पहचान पत्र रखना अनिवार्य किया .
१२ दिसंबर - १२/१२/१२ को श्री हरिकोटा से PSLV -20 से  इंडो-फ्रेंच सेटेलाईट ' सरल ' को लांच किया . सरल सागर मापदंडो की जाँच करेगा . 
क्रमशः जारी ......
द्वारा -
मुकेश पाण्डेय 'चन्दन' 
( म० प्र ० लोकसेवा में चयनित ) 
चित्र : साभार गूगल


 

सोमवार, 7 जनवरी 2013

महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -3)

महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -1)
महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -2)
वर्ष २०१२ की समसामयिक घटनायों की इस श्रंखला को आगे बढ़ाते हुये इनसे आगे की महत्वपूर्ण घटनाओं की ओर बढ़ते है .
जुलाई २०१२ 
१ जुलाई - यूनेस्को ने भारत के पश्चिमी घाट के १६०० किमी०  क्षेत्र के १० स्थानों को विश्व धरोहर घोषित किया है .
८ जुलाई - रोजर फेडरर (स्विट्जर लैंड )  ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर बिम्बलडन पुरुष एकल ख़िताब ७ वी बार जीता .
१२ जुलाई - प्रसिद्द पहलवान और अभिनेता दारा सिंह का ८३ अवस्था  में मुंबई में निधन हुआ . वे अपने जीवन  में कभी नही हारे . इन्हें ' रुस्तम-ए-हिन्द ' का ख़िताब मिला था .
18 जुलाई - बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का मुंबई में निधन हुआ . इनकी पहली फिल्म ' दाग ' थी .

  २१ जुलाई - स्वदेश निर्मित स्टील्थ ( राडार की नजर  न आने वाला ) युद्धपोत आईएनएस सह्याद्री को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है .


२३ जुलाई - आजाद  हिन्द सेना में शामिल कप्तान लक्ष्मी सहगल का ९८ वर्ष की अवस्था में निधन हो गया . कप्तान सहगल ने अब्दुल कलाम के खिलाफ राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ा था . 
२५ जुलाई - तमिलनाडु  के सामाजिक कार्यकर्ता कुलन्देइ फ्रांसिस को रैमन मेगसेसे पुरस्कार २०१२ दिया गया . ( भारत में सर्व प्रथम बिनोबा भावे को मिला था )
  अगस्त २०१२ 
२ अगस्त - ब्रिटिश फिल्म संस्थान की पत्रिका ' लाइट एंड साउंड ' द्वारा किये गये सर्वेक्षण में सत्यजीत रे की फिल्म पाथेर पांचाली (1955) को विश्व सिनेमा की सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठ ५० फिल्मो में शामिल किया गया है . 
३ अगस्त - सुशील  कुमार शिंदे (केन्द्रीय गृह मंत्री ) को लोकसभा में सदन का नेता बनाया गया . प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने से यह पद खाली हुआ था . सामान्यतः इस लोकसभा में सदन का नेता  प्रधान मंत्री होता है , परन्तु मनमोहन सिंह लोक सभा के सदस्य नही है ( वे असम से राज्य सभा सदस्य है )
६ अगस्त - अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी  नासा द्वारा मंगल ग्रह पर जीवन की खोज करने भेजे गये यान " क्यूरोसिटी " को मंगल की सतह पर सुरक्षित उतरा गया . 
११ जुलाई - राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हामिद अंसारी को लगातार दुसरे उपराष्ट्रपति कार्यकाल की शपथ ग्रहण करायी . ( इससे पूर्व लगातार दो बार उपराष्ट्रपति डॉ. राधा कृष्णन  रहे है )
१४ अगस्त - दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने " गौरैया " को दिल्ली का राज्य पक्षी  घोषित किया  .(दिल्ली का राज्य पशु - लंगूर है )
१४ अगस्त- केंद्र सरकार ने बाघों के संरक्षण हेतु पाँच नए बाघ अभ्यारण्य ( टाइगर रिज़र्व ) को मंजूरी दी . इसमें मध्य प्रदेश में रातापानी ( जिला -रायसेन  ) को शामिल किया गया है . 
२४ अगस्त- दिल्ली से जयपुर के मध्य पहली बार डबल डेकर ट्रेन का शुभारम्भ हुआ . ( भारत में पहली डबल डेकर ट्रेन धनबाद से हावड़ा तक चली )
सितम्बर २०१२ 
२ सितम्बर - क्लीन इंडिया अभियान के तहत पर्यटन मन्त्रालय   ने ताज महल, खजुराहो के मंदिर (म० प्र०), कोणार्क का सूर्य मंदिर ( ओड़िसा )  , अजंता- एलोरा की गुफाएं ( महाराष्ट्र  ), बौद्धगया ( बिहार ) ,तथा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई ) विश्व धरोहरों  को साफ रखने का उत्तरदायित्व ONGC ( आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन ) को दिया है  .
५ सितम्बर - फीफा रैंकिंग में २०६ देशो की सूची में भारतीय फुटबाल टीम १६९ वे स्थान पर पहुच गयी है .  ( फुटबाल विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ ३२ टीमे भाग लेती है )
 
१४ सितम्बर - RBI ने शहीद भगत सिंह पर ५ रूपये का सिक्का जारी किया. ( भगत सिंह को २३ मार्च १९३१ में सांडर्स की हत्या के आरोप में फांसी दी गयी थी ) 




१५ सितम्बर - चन्द्रमा पर पहुचने वाले प्रथम मानव नील आर्मस्ट्रोंग  के शव को अटलांटिक महासागर में दफनाया गया . 
२४ सितम्बर - दक्षिण अफ्रीका के सेंडटन शहर में नौंवा विश्व हिंदी सम्मलेन आयोजित हुआ .
२५ सितम्बर - केंद्र सरकार ने गांवों तक हाई स्पीड ब्रॉड बैंड  पहुचने के लिए " भारत ब्रॉड बैंड नेटवर्क लिमिटेड " ,BBNL नाम से नई कंपनी बनायीं .
संदीप पाटिल भारतीय  क्रिकेट टीम  के  मुख्य चयनकर्ता
२७ सितम्बर- संदीप  पाटिल को BCCI  ने भारतीय  क्रिकेट टीम  का मुख्य चयनकर्ता बनाया .
 
२८ सितम्बर- बैडमिंटन खिलाडी सायना  नेहवाल  भारतीय वायु सेना के किरण जेट ट्रेनर से उडान भरने वाली पहली महिला  खिलाडी बनी .
२८ सितम्बर- भारत के पहले राष्ट्रिय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्र का निधन हो गया . ( प्रधानमंत्री वाजपेयी का कार्यकाल में थे )
अल्तमस कबीर शपथ ग्रहण करने के बाद राष्टपति से मिलते हुए
२९ सितम्बर - न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर ने देश के ३९ वे मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली .
२९ सितम्बर - प्रसिद्द गीतकार गुलज़ार को इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया गया .


द्वारा -







मुकेश पाण्डेय " चन्दन " 
(मध्य प्रदेश लोक सेवा में चयनित )