गुरुवार, 6 जून 2013

मध्यप्रदेश को वर्ष 2012 में खूब मिले अवार्ड

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कल्पनाशील नेतृत्व में प्रदेश ने वर्ष 2012 के दौरान अनेक क्षेत्रों में नवाचारी कार्यों और उपलब्धियों के लिये अवार्ड/पुरस्कार अर्जित किये।
पुरस्कार/अवार्ड
  • राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में मुख्यमंत्रियों के समागम में सर्वोच्च कृषि विकास दर के लिये मध्यप्रदेश पुरस्कृत।
  • ईको-टूरिज्म बोर्ड को उच्च गुणवत्ता प्रबंधन के लिये जनवरी में आई.एस.ओ. अवार्ड मिला।
  • मध्यप्रदेश वन विभाग को पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे सतत प्रयासों के लिये फरवरी में ग्रीन ग्लोबल फाउण्डेशन अवार्ड मिला।
  • ग्वालियर जिले के ‘जन-मित्र समाधान केन्द्र’ कार्यक्रम को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड मिला।
  • राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में 4 राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार मिले। पर्यटन का समग्र विकास, सर्वश्रेष्ठ प्रचार-प्रसार सहित्य, पर्यटन पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, भारत में पर्यटन-स्थल के सर्वश्रेष्ठ नगरीय प्रबंधन का पुरस्कार प्रदान किया।
  • मार्च में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी को भारत सरकार का राष्ट्रीय रजत-शील्ड पुरस्कार मिला।
  • प्रदेश की 212 ग्राम-पंचायतों को राष्ट्रपति ने निर्मल ग्राम पुरस्कार दिया ।
  • मध्यप्रदेश लोक-सेवा गारंटी कानून को संयुक्त राष्ट्र का लोक-सेवा अवार्ड मिला ।
  • जल स्वच्छता के नवाचारों के लिये मध्यप्रदेश को जून में मिला संयुक्त राष्ट्र रियो अ20 अर्थ-सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार।
  • ग्वालियर जिले को केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री मुकुल वासनिक ने निःशक्तजन कल्याण क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय न्यास पुरस्कार दिया।
  • सितम्बर में मुख्यमंत्री ग्राम-सड़क योजना की ऑनलाइन मॉनीटरिंग सॉफ्टवेयर के लिये केन्द्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद ने मध्यप्रदेश को ‘स्काच डिजिटल इन्क्लूजन अवार्ड’ से नवाजा।
  • मध्यप्रदेश को सितम्बर में तीन राष्ट्रीय अवार्ड मिले- ई-भुगतान के लिये गोल्ड अवार्ड, स्टेट ऑफ द इयर अवार्ड और कृषि में एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड-2012।
  • बालाघाट के माओवादी प्रभावित गाँव में मोबाइल बैंकिंग के लिये केन्द्रीय वित्त एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक को पुरस्कृत किया।
  • मध्यप्रदेश को इण्डिया टूडे ग्रुप द्वारा मेक्रो इकॉनामिक्स क्षेत्र में सर्वप्रथम राज्य घोषित किया गया।
  • मध्यप्रदेश के दो शिल्पी श्री इस्माइल सुलेमान खत्री और श्री हरीश कुमार सोनी राष्ट्रपति द्वारा शिल्प गुरु अवार्ड से सम्मानित।
  • मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सेवा योजना के सबसे ज्यादा 4 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।
  • दिसम्बर में मध्यप्रदेश को सीएसआई द्वारा कलकत्ता में ई-उपार्जन के लिये प्रतिष्ठित निहिलेंट पुरस्कार दिया गया।
  • पटवारियो की भर्ती के लिये मध्यप्रदेश को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित ‘मंथन अवार्ड-साउथ एशिया एण्ड एशिया पेसिफिक’ प्राप्त हुआ।
  • राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में मुख्यमंत्रियों के समागम में सर्वोच्च कृषि विकास दर के लिये मध्यप्रदेश पुरस्कृत।
  • कुल खाद्यान्न उत्पादन में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मध्यप्रदेश का भारत सरकार के ‘कृषि कर्मण अवार्ड’ के लिये चयन।
  • आईबीएन-7 चैनल द्वारा ‘बड़े राज्यों की श्रेणी में तेजी से उभरता हुआ राज्य’ श्रेणी में मध्यप्रदेश का चयन। लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार ने दिल्ली में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को इस उपलब्धि के लिए किया सम्मानित।


    साभार -
    जनसंपर्क विभाग , मध्य प्रदेश 

2 टिप्‍पणियां: