बुधवार, 1 अगस्त 2012

महिलाओ के बढ़ते कदम : महत्वपूर्ण तथ्य

आज न सिर्फ भारत में , बल्कि  विश्व के अनेक देशो में महिलाओ की  स्थिति निरंतर सुधर रही  है . वे न केवल  सशक्त हो रही  है , वल्कि मुख्य धारा से भी  जुड़ रही है . यहाँ हम विविध  क्षेत्रो की ऐसी ही सफल महिलाओ का लेखा -जोखा प्रस्तुत कर रहे है , जो  प्रतियोगी परीक्षाओ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है :-
# भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री - सुचेता  कृपलानी (उत्तर प्रदेश - १९६३ )
    अभी तक भारत में १४ महिलाएं मुख्यमंत्री बन चुकी है ,
   सईदा अनवर तैमूर (असोम ) १९८० में भारत की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री थी .
   मायावती (उत्तर प्रदेश ) भारत की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री १९९५ में बनी थी . ये अब तक चार बार मुख्यमंत्री बन चुकी है .
 लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव  शीला दीक्षित  (दिल्ली ) को है .
   वर्तमान में शीला दीक्षित - दिल्ली , जयललिता - तमिलनाडु और ममता बनर्जी - पश्चिम बंगाल की            मुख्यमंत्री है .
# भारत की पहली महिला राज्यपाल - सरोजिनी  नायडू नायडू (उत्तर  प्रदेश )
  अभी तक भारत में १३ महिलाएं राज्यपाल बन चुकी है , जिसमे राजस्थान  की पहली महिला राज्यपाल प्रतिभा देवी पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी .  
# भारत की पहली महिला स्नातक कादम्बिनी गांगुली थी 
भारत की पहली महिला किसी उच्च न्यायालय  की जज - अन्ना चांडी (केरल )
  भारत की पहली महिला किसी उच्च न्यायालय  की मुख्य न्यायाधीश  - लीला सेठ ( हिमांचल प्रदेश )
भारत की पहली महिला किसी देश में नियुक्त राजदूत - विजय लक्ष्मी पंडित 
भारत की पहली महिला विश्व एथलेटिक्स में पदक पाने वाली - अंजू बोबी जार्ज 
भारत की पहली महिला एवरेस्ट पर चढ़ने  वाली - बछेंद्री पाल    
भारत की पहली महिला एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली - संतोष यादव 
भारत की पहली महिला इंग्लिश चैनल पर करने वाली - आरती साहा 
भारत की पहली महिला मिस यूनिवर्स बनने वाली - सुष्मिता सेन 
भारत की पहली महिला मिस वर्ल्ड बनने वाली - रीता  फारिया
भारत की पहली महिला पायलट - प्रेमा माथुर  
भारत की पहली महिला अशोक चक्र से सम्मानित होने वाली - कमलेश कुमारी 
भारत की पहली महिला लोकसभा सभा अध्यक्ष  - मीरा कुमार 
  भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री - इंदिरा गाँधी
भारत की पहली महिला भारत रत्न - इंदिरा गाँधी 
भारत की पहली महिला ओलम्पिक में पदक जीतने वाली - कर्णम मल्लेश्वरी   ( भारोत्तोलन में कांस्य , सिडनी २००० ) 
भारत की पहली महिला अन्तरिक्ष यात्री - कल्पना चावला 
भारत की पहली महिला विदेश सचिव  - चोकिला  अय्यर
भारत की पहली महिला राज्यसभा उपसभापति - नजमा हेपतुल्ला 
भारत की पहली महिला लोकसभा प्रतिपक्ष नेता - सुषमा स्वराज 
भारत की पहली महिला आई . पी. एस . अधिकारी  - किरण वेदी 
भारत की पहली महिला आई.  ऐ. एस. अधिकारी   - अन्ना जार्ज  
भारत की पहली महिला सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश - फातिमा बीबी 
भारत की पहली महिला केंद्रीय मंत्री - राजकुमारी अमृता कौर ( स्वास्थ्य मंत्री )
भारत की पहली महिला नोबल पुरस्कार सम्मानित - मदर टेरेसा  ( शांति के क्षेत्र में ) 
भारत की पहली महिला सांसद - राधाबाई सुबरायण 
भारत की पहली महिला साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता - अमृता प्रीतम 
भारत की पहली महिला ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता - आशापूर्णा देवी 
 भारत की पहली महिला उत्तरी  ध्रुव पर पहुचने वाली - प्रीती सेनगुप्ता  
भारत की पहली महिला अन्टार्क्टिका पर पहुचने वाली - मेहर  मूसा  
भारत की पहली महिला संयुक्त राष्ट्र साधारण सभा की अध्यक्ष - विजय लक्ष्मी पंडित 
भारत की पहली महिला बुकर पुरस्कार विजेता - अरुंधती राय (द गोड ऑफ़ स्माल थिंग्स पुस्तक के लिए ) 
भारत की पहली महिला चिकित्सक - कादम्बिनी  गांगुली  
भारत की पहली महिला सिनेमा अभिनेत्री - देविका रानी 
भारत की पहली महिला photo जर्नलिस्ट - होमी व्यरावाला 
भारत की पहली महिला ओलम्पिक में भाग लेने वाली - मेरी लीला रो (१९५२ )
भारत की पहली महिला एशियाई खेलो में पदक विजेता - कमल जीत संधू ( ४०० मी. दौड़ , 1970 में )
भारत की पहली महिला अर्जुन पुरस्कार विजेता - एन. लमस्दें    (१९६१- हाकी ) 
  भारत की पहली महिला रेमन मेगसेसे पुरस्कार विजेता - किरण वेदी  




  

6 टिप्‍पणियां: